
फ्रांस से सीधे अमेरिका पहुंचेंगे PM मोदी, कल व्हाइट हाउस में ट्रंप से होगी मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर होगी चर्चा
AajTak
डोनाल्ड ट्रंप के सत्ता में आने के बाद से वह कनाडा, मेक्सिको और चीन जैसे देशों पर भारी-भरकम टैरिफ लगा चुके हैं. भारत पर टैरिफ लगाए जाने को लेकर भी ट्रंप का रुख सख्त रहा है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, 13 फरवरी को वॉशिंगटन में मुलाकात करने वाले हैं. ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ लेने के बाद से यह पीएम मोदी की पहली द्विपक्षीय यात्रा है. दोनों नेताओं के बीच होने वाली ये मीटिंग कई मायनों में अहम मानी जा रही है. वॉशिंगटन में होने वाली इस मीटिंग में भारत-अमेरिका रणनीतिक संबंधों, खासकर व्यापार, रक्षा और ऊर्जा सहयोग जैसे क्षेत्रों को मजबूत करने पर फोकस किए जाने की उम्मीद है.
रिपोर्ट के मुताबिक, आज यानी 12 फरवरी की देर रात पीएम मोदी वॉशिंगटन पहुंचेंगे और अगले दिन राष्ट्रपति ट्रंप के साथ उनकी वार्ता होगी.
डोनाल्ड ट्रंप ने 20 जनवरी को संयुक्त राज्य अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली. उनके शपथग्रहण के बाद, प्रधानमंत्री मोदी ने 27 जनवरी को उनसे बात की, इस दौरान दोनों नेताओं ने व्यापार, ऊर्जा और रक्षा में सहयोग बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करते हुए एक 'विश्वसनीय' साझेदारी के लिए प्रतिबद्धता जताई.
मोदी-ट्रंप की मुलाकात का शेड्यूल
तारीख: 13 फरवरी, 2025 जगह: व्हाइट हाउस, वॉशिंगटन डीसी पीएम मोदी का आगमन: 12 फरवरी की शाम लाइव स्ट्रीमिंग और कवरेज का प्रसारण पीएम मोदी के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स, विदेश मंत्रालय (MEA) के ऑफिशियल चैनल, व्हाइट हाउस के ऑफिशियल पोर्टल पर होगा.
यह भी पढ़ें: अमेरिकी उपराष्ट्रपति के बेटे विवेक के बर्थडे में शामिल हुए PM मोदी, जेडी और उषा चिलुकुरी ने अमूल्य गिफ्ट के लिए कहा थैंक्स

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









