
फ्रांस में प्रदर्शन के दौरान हिंसा, चाकू से गोदकर एक शख्स की हत्या, राष्ट्रपति मैक्रों बोले- 'ये इस्लामी आतंकवाद'
AajTak
हमलावर 37 वर्षीय अल्जीरियाई नागरिक था, जो आतंकी निगरानी सूची (FSPRT) में था. ये सूची 2015 में शार्ली एब्दो कार्यालय और एक यहूदी सुपरमार्केट पर हुए हमलों के बाद बनाई गई थी, ताकि कट्टरपंथी तत्वों की निगरानी की जा सके.
फ्रांस के मुलहाउस शहर में प्रदर्शन के दौरान शनिवार को चाकू से किए गए हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए, जिनमें दो पुलिस अधिकारी शामिल हैं. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने इस हमले को 'इस्लामी आतंकवादी हमला' करार दिया है.
हमलावर 37 वर्षीय अल्जीरियाई नागरिक था, जो आतंकी निगरानी सूची (FSPRT) में था. ये सूची 2015 में शार्ली एब्दो कार्यालय और एक यहूदी सुपरमार्केट पर हुए हमलों के बाद बनाई गई थी, ताकि कट्टरपंथी तत्वों की निगरानी की जा सके.
हमले के बाद आतंकवाद विरोधी जांच शुरू प्रॉसिक्यूटर निकोलस हेट्ज़ के मुताबिक हमले में एक अधिकारी की गर्दन की धमनी (कैरोटिड आर्टरी) और दूसरे की छाती (थोरैक्स) में चोट आई है. हमले के तुरंत बाद पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया और राष्ट्रीय आतंकवाद निरोधक इकाई (PNAT) ने इस हमले की जांच अपने हाथ में ले ली है.
हमलावर न्यायिक निगरानी में था
मुलहाउस की मेयर मिशेल लुट्ज़ ने इस हमले को दहशतभरा बताया और कहा कि इसे आतंकी हमला माना जा रहा है, लेकिन न्यायपालिका को इसकी पुष्टि करनी होगी. सूत्रों के मुताबिक हमलावर न्यायिक निगरानी और नजरबंदी में था और उसे फ्रांस से निष्कासित करने का आदेश मिला था. फ्रांस में लगातार बढ़ते आतंकी हमलों के बीच यह हमला एक गंभीर सुरक्षा चुनौती के रूप में देखा जा रहा है.

ईरानी मीडिया की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, एक सैन्य सूत्र ने चेतावनी दी है कि यदि ईरान के द्वीपों पर हमला हुआ तो वह 'बाब अल-मंडेब' स्ट्रेट में एक नया मोर्चा खोल सकता है. यह समुद्री रास्ता दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक मार्गों में से एक है. यूरोप, एशिया और मिडिल ईस्ट के बीच होने वाले तेल और गैस का अधिकांश ट्रांसपोर्टेशन इसी रास्ते से होता है.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मिडिल ईस्ट संघर्ष पर चिंता जताते हुए फ्रांसीसी राजनयिक जीन आर्नो को विशेष दूत नियुक्त किया है. उन्होंने कहा कि हालात नियंत्रण से बाहर होते जा रहे हैं और बड़े युद्ध का खतरा बढ़ रहा है. गुटेरेस ने शांति वार्ता को जरूरी बताते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से वैश्विक आपूर्ति पर असर की चेतावनी दी. उन्होंने अमेरिका-इजरायल से युद्ध खत्म करने और ईरान व हिज़्बुल्लाह से हमले रोकने की अपील की.

ईरान जंग शुरु होते ही पाकिस्तान ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल में 55 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया गया. जनता के गुस्से को शांत करने के लिए शहबाज-मुनीर ने पाकिस्तान के मध्यस्थ बनने का दांव खेला पाकिस्तान के लोगों का ही दावा है कि विदेशी मीडिया से पाकिस्तान के मध्यस्थ होने को लेकर खबरें छपवाईं. लेकिन ईरान ने पाकिस्तान हकीकत उसका होर्मुज से जहाज रोककर बता दी. अब पाकिस्तान के लोग ही पूछ रहे हैं कि जब हमारा एक जहाज होर्मुज पार नहीं कर सकता. तो हम मध्यस्थ क्या खाक बनेंगे.

इजरायल ने ईरान के इस्फहान स्थित नौसैनिक रिसर्च सेंटर पर हमला कर उसकी पनडुब्बी निर्माण क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. यह केंद्र नौसेना के लिए पनडुब्बियों और सिस्टम विकसित करने का प्रमुख ठिकाना था. इस कार्रवाई से ईरान की सैन्य क्षमता प्रभावित हुई है और क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका है. दूसरी ओर, ईरान ने अमेरिका के विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन की ओर मिसाइल दागने का दावा किया है.









