
फ्रांस: पेरिस में अफसर पर नाइफ अटैक, हमलावर को पुलिस ने मार गिराया... 2012 ट्रेन स्टेशन हमले में था शामिल
AajTak
पेरिस में एक समारोह के दौरान चाकू और कैंची लेकर पहुंचे हमलावर ने पुलिस अधिकारी पर हमला करने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने उसे गोली मार दी. आरोपी पहले आतंकी मामले में सजा काट चुका था और हाल ही में जेल से रिहा हुआ था.
फ्रांस की राजधानी पेरिस में शुक्रवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जब एक शख्स ने चाकू और कैंची के साथ पुलिस अधिकारी पर हमला करने की कोशिश की. अधिकारियों के अनुसार यह घटना ऐतिहासिक स्मारक Arc de Triomphe पर आयोजित एक समारोह के दौरान हुई, जहां अज्ञात सैनिकों की याद में जलने वाली लौ को फिर प्रज्वलित किया जा रहा था.
पुलिस के मुताबिक, हमलावर ने सुरक्षा में तैनात अधिकारी को निशाना बनाया. हालात को देखते हुए दूसरे अधिकारी ने गोली चलाई, जिससे हमलावर गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में अस्पताल में उसकी मौत हो गई. घटना में किसी राहगीर या पुलिसकर्मी को चोट नहीं आई.
यह भी पढ़ें: निखिल गुप्ता का बड़ा कुबूलनामा, US कोर्ट में माना- रची थी खालिस्तानी आतंकी पन्नू की हत्या की साजिश
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आतंकवाद निरोधक अभियोजन पक्ष ने मामले की जांच शुरू करते हुए इसे आतंकवादी साजिश से जुड़ी हत्या के प्रयास के रूप में दर्ज किया. जांच में सामने आया कि आरोपी फ्रांसीसी नागरिक था और पहले बेल्जियम में आतंकवाद से जुड़े आरोपों में दोषी ठहराया जा चुका था.
पहले पुलिस अफसर पर हमले के लिए काट रहा था 17 साल की सजा
वर्ष 2013 में ब्रसेल्स की अदालत ने हमलावर को पुलिस अधिकारियों पर हमले के मामले में 17 साल की सजा सुनाई थी. यह मामला मोलनबीक क्षेत्र में हुई घटना से जुड़ा था. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सजा के दौरान उसे पहले बेल्जियम में कैद में रखा गया था और बाद में 2015 में फ्रांस स्थानांतरित कर दिया गया. उसे 24 दिसंबर 2025 को रिहा किया गया था और तब से वह न्यायिक निगरानी में था.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.








