
फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति को 5 साल की जेल, लीबिया के गद्दाफी से लिया था अवैध चुनावी चंदा
AajTak
पेरिस की एक अदालत ने फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी को लीबिया से अवैध चुनावी फंडिंग की साजिश रचने के मामले में पांच साल की सजा सुनाई है. सरकोजी ने हमेशा आरोपों से इनकार किया है. कोर्ट ने अन्य भ्रष्टाचार आरोपों से उन्हें बरी कर दिया, लेकिन 1 लाख यूरो का जुर्माना भी लगाया. अपील करने पर भी उन्हें जेल जाना होगा.
फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी को गुरुवार को पेरिस की एक अदालत ने पांच साल की जेल की सजा सुनाई है. अदालत ने उन्हें लीबिया के तत्कालीन नेता मुअम्मर गद्दाफी से अवैध चुनावी चंदा लेने की आपराधिक साजिश में दोषी पाया है.
आरोप था कि 2007 के राष्ट्रपति चुनाव में सरकोजी ने गद्दाफी से गुप्त सौदा किया था और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग-थलग पड़े लीबियाई शासन को समर्थन देने के बदले चुनावी फंडिंग ली थी.
यह भी पढ़ें: ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो तख्तापलट की साजिश में दोषी करार, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाई 27 साल 3 महीने की सजा
कोर्ट ने क्या कहा?
जज ने कहा कि यह साबित नहीं हुआ कि गद्दाफी ने सीधे सरकोजी को पैसे भेजे या वह धनराशि उनके चुनाव अभियान तक पहुंची लेकिन अदालत ने माना कि सरकोजी ने लीबिया के साथ अवैध चुनावी सौदेबाजी की. उन्हें अन्य भ्रष्टाचार के आरोपों से बरी कर दिया गया.
निकोलस सरकोजी को जाना होगा जेल

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









