
फ्रांस के आसमान में गरजेंगे भारत के राफेल, बैस्टिल डे परेड में चीफ गेस्ट होंगे पीएम मोदी
AajTak
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने पीएम मोदी को 14 जुलाई को पेरिस में होने जा रही बैस्टिल परेड के लिए आमंत्रित किया है. भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के तीन राफेल लड़ाकू विमान परेड के दौरान उड़ान भरेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जुलाई में फ्रांस दौरे पर होंगे. वह इस दौरान फ्रांस की सैन्य परेड बैस्टिल डे में बतौर चीफ गेस्ट शामिल होंगे. इसके साथ ही भारतीय सेना का एक दल भी परेड में हिस्सा लेगा. भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के तीन राफेल लड़ाकू विमान परेड के दौरान उड़ान भरेंगे.
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने पीएम मोदी को 14 जुलाई को पेरिस में होने जा रही बैस्टिल परेड के लिए आमंत्रित किया है.
मैक्रों ने ट्वीट कर कहा कि प्रिय नरेंद्र, 14 जुलाई को परेड के सम्मानित अतिथि के रूप में आपका पेरिस में स्वागत कर मुझे बहुत खुशी होगी. उनका न्योता स्वीकार करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि धन्यवाद मेरे दोस्त मैक्रों. मैं आपके और फ्रांस के लोगों के साथ 14 जुलाई को हमारी रणनीतिक साझेदारी को जश्न मनाने को लेकर उत्साहित हूं.
भारत, फ्रांस साझेदारी के 25 साल पूरे
भारत-फ्रांस की रणनीतिक साझेदारी के 25 साल पूरे हो रहे हैं. यही वजह है कि फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पीएम मोदी को 14 जुलाई को होने वाली बैस्टिल डे परेड में बतौर चीफ गेस्ट शामिल होने का निमंत्रण दिया है.
राष्ट्रपति मैक्रों ने बयान में कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों का एक दल फ्रांसीसी बलों के साथ परेड में हिस्सा लेगा. पीएम मोदी की यह ऐतिहासिक यात्रा हमारे समय की बड़ी चुनौतियों जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता की हानि और सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति की संयुक्त पहल को भी आगे बढ़ाने में मदद करेगी.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.








