
'फोन लेकर उड़ गया तोता', क्या है वायरल Video की सच्चाई?
AajTak
मोबाइल फोन लेकर भागने वाले तोते के वीडियो को लेकर अब लोग तरह-तरह के दावे कर रहे हैं. कोई इसे पक्षी द्वारा इंसान की भलाई के लिए उठाया गया कदम बता रहा है तो कोई इस एनिमेटेड वीडियो करार दे रहा है.
सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए ये किसी को पता नहीं होता है. अब एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है जिसको लेकर दावा किया जा रहा है कि एक तोता शख्स का मोबाइल लेकर उड़ गया. (सभी तस्वीरें वीडियो ग्रैब है) मोबाइल फोन लेकर भागने वाले तोते के वीडियो को लेकर अब लोग तरह-तरह के दावे कर रहे हैं. कोई इसे पक्षी द्वारा इंसान की भलाई के लिए उठाया गया कदम बता रहा है तो कोई इस एनिमेटेड वीडियो करार दे रहा है. इस क्लिप को ट्विटर पर @fred035schultz नाम के यूजर ने साझा किया था जिसके बाद यह वायरल हो गया. वीडियो में साफ तौर पर एक व्यक्ति को तोते के पीछे भागते हुए दिखाया गया है क्योंकि तोता उसके फोन को अपने पंजे में लेकर उड़ जाता है.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












