
फोन टैपिंग: राजस्थान विधानसभा में हंगामा, BJP बोली- CM के OSD ने लीक की थी रिकॉर्डिंग
AajTak
फोन टैपिंग के मामले में राजस्थान विधानसभा में आज फिर हंगामा हो रहा है. विपक्ष के नेता गुलाब सिंह कटारिया ने गहलोत सरकार से पूछा कि फोन टैपिंग के पीछे कौन था और किस नियम के तहत फोन टैपिंग की गई.
फोन टैपिंग के मामले में राजस्थान विधानसभा में आज फिर हंगामा हो रहा है. विपक्ष के नेता गुलाब चंद कटारिया ने गहलोत सरकार से पूछा कि फोन टैपिंग के पीछे कौन था और किस नियम के तहत फोन टैपिंग की गई. बीजेपी के आरोप के बाद सदन में हंगामा शुरू हो गया. सत्ता और विपक्ष के विधायक हंगामा करने लगे. स्पीकर सीपी जोशी ने मामला शांत किया. इसके बाद विपक्ष के नेता गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि अगर आप कह रहे हैं कि किसी सांसद या विधायक की फोन टैपिंग नहीं की गई तो आपने किस रिकॉर्डिंग के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया था. सरकार ने अधिकारों का दुरुपयोग करके फोन टैपिंग की है और इस मामले में सरकार को जवाब देना पड़ेगा.
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









