
फोन के चोरी होने पर तुरंत करें ये काम वर्ना आपका बैंक अकाउंट हो सकता है खाली!
AajTak
स्मार्टफोन में कई तरह की पर्सनल जानकारियां होती हैं. इसमें ऑनलाइन बैंकिंग डिटेल्स से लेकर मोबाइल वॉलेट तक होता है. अब एक ट्रेंड देखा जा रहा है चोर आपके फोन को चुरा कर आपके बैंक अकाउंट तक पहुंचने की कोशिश करते हैं. अगर आपका भी फोन चोरी हो जाता है तो आप तुरंत कुछ जरूरी स्टेप्स उठाने चाहिए ताकि आप ऑनलाइन फ्रॉड से बच कर अपने बैंक के पैसे को सिक्योर रख सकें.
स्मार्टफोन में कई तरह की पर्सनल जानकारियां होती हैं. इसमें ऑनलाइन बैंकिंग डिटेल्स से लेकर मोबाइल वॉलेट तक होता है. अब एक ट्रेंड देखा जा रहा है चोर आपके फोन को चुरा कर आपके बैंक अकाउंट तक पहुंचने की कोशिश करते हैं. अगर आपका भी फोन चोरी हो जाता है तो आप तुरंत कुछ जरूरी स्टेप्स उठाने चाहिए ताकि आप ऑनलाइन फ्रॉड से बच कर अपने बैंक के पैसे को सिक्योर रख सकें. फोन चोरी होने की स्थिति में सबसे पहले आपको टेलीकॉम ऑपरेटर को किसी दूसरे नंबर से कॉल करके अपना सिम ब्लॉक करवाना चाहिए ताकि आपके बैंक या दूसरे फाइनेंशियल ओटीपी का एक्सेस चोर को ना मिल सकें. बाद में आप नया सिम ले सकते हैं. इसमें थोड़ा सा वक्त लगता है इसलिए बेहतर है सबसे पहले सिम को ब्लॉक करवा दिया जाए. जैसे ही आपको फोन चोरी होने के बारे में पता चलें तुरंत अपने बैंक को कॉल करके अपने ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस को बंद करवा दें. ऐसा इसलिए क्योंकि ओटीपी फोन पर आने पर वो आसानी से पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं. नए फोन में इंटरनेट बैंकिंग यूज करने से पहले पुराने पासवर्ड को रिसेट कर लें.
पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











