
फोन की लोकेशन ऑन-दूसरे लड़कों से दोस्ती बैन, गर्लफ्रेंड के लिए युवक ने बनाए नियम!
AajTak
एक फिटनेस मॉडल ने अपनी गर्लफ्रेंड के लिए रिलेशनशिप में रहने के लिए कई नियम बनाए हैं. इनमें से कुछ नियम तो काफी सख्त हैं. कई ऐसे नियम भी हैं, जिसका पालन करने से किसी को एक घुटन महसूस होने लगे.
अक्सर आपने लड़कियों को अपने ब्वॉयफ्रेंड्स के लिए रिलेशनशिप के नियम बनाते हुए सुना या देखा होगा, लेकिन अब इसी तर्ज पर सोशल मीडिया पर एक नई बहस छिड़ गई है.
दरअसल, टिकटॉक पर एक फिटनेस मॉडल ने अपनी गर्लफ्रेंड के लिए रिलेशनशिप में रहने के लिए कई नियम बनाए हैं. इनमें से कुछ नियम तो काफी सख्त हैं. कई ऐसे नियम भी हैं, जिसका पालन करने से किसी को एक घुटन महसूस होने लगे.
दरअसल, स्कॉटलैंड के एडिनबर्ग शहर के रहने वाले 22 साल के जैमी गोल्डी ने टिकटॉक पर एक क्लिप पोस्ट की है, जिसमें उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड के लिए बतौर ब्यॉयफ्रेंड कुछ नियम बनाए हैं.
टिकटॉक पर इस वीडियो को अभी तक डेढ़ लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं. जैमी द्वारा अपनी गर्लफ्रेंड के लिए रखे नियमों में से एक या है कि वह किसी भी लड़के से दोस्ती नहीं करेगी. साथ ही वह अपने फोन की लोकेशन को हमेशा ऑन रखेगी.
ये भी पढ़ें- गर्लफ्रेंड ने मंजूर किया अप्लीकेशन, तब दोस्तों संग पार्टी में गया बॉयफ्रेंड!
इन दो नियमों के अलावा जैमी ने कुछ और नियम भी बनाए हैं. जैमी का कहना है कि उन्हें अपनी गर्लफ्रेंड के सोशल मीडिया अकाउंट का पासवर्ड भले ही ना मिले लेकिन फोन का पासवर्ड जरूर चाहिए.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












