
फोन कर मांगी 1 करोड़ की फिरौती, गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के नाम से धमकी के बाद बढ़ी बिजनेसमैन की सिक्योरिटी
AajTak
वाट्सऐप पर आई इस धमकी के बाद पुलिस ने व्यवसायी की सुरक्षा बढ़ा दी है. सबसे पहले गुरूवार को गोल्डी बराड़ के नाम से आए वाट्सएप कॉल में कहा गया- 'मैं कनाडा से बोल रहा हूं, पहले तुझे रिकॉर्ड करना हो तो कर ले, मुझे 2 करोड़ रुपये चाहिए. गोल्डी बराड़ मेरा नाम है. मै लॉरेंस विश्नोई गैंग से बोल रहा हूं. रुपये नहीं दिए तो मैं तुझे और तेरे बेटे को जान से मार दूंगा'.
राजस्थान में जयपुर के एक बड़े प्रोपर्टी व्यवसायी और ज्वैलर से कनाडा से बैठकर वाट्सऐप के जरिए गैंगस्टर गोल्डी बराड़ द्वारा एक करोड़ की फिरौती मांगने के बाद हड़कंप मचा हुआ है. दरअसल जयपुर पुलिस ने छह दिन पहले ही गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के शूटर को गिरफ्तार किया था.
वाट्सऐप पर आई इस धमकी के बाद पुलिस ने व्यवसायी की सुरक्षा बढ़ा दी है. सबसे पहले गुरूवार को गोल्डी बराड़ के नाम से आए वाट्सएप कॉल में कहा गया- 'मैं कनाडा से बोल रहा हूं, पहले तुझे रिकॉर्ड करना हो तो कर ले, मुझे 2 करोड़ रुपये चाहिए. गोल्डी बराड़ मेरा नाम है. मै लॉरेंस विश्नोई गैंग से बोल रहा हूं. रुपये नहीं दिए तो मैं तुझे और तेरे बेटे को जान से मार दूंगा'. पीड़ित ने कहा कि मेरे पास देने के लिए कुछ भी नहीं है तो गोल्डी बराड़ ने कहा- एक घंटे के अंदर 1 करोड़ रुपये का इंतजाम कर दो.
अगले दिन सुबह फिर 11 बजे पीड़ित के पास उसी इंटरनेशनल नंबर से वॉट्सएप कॉल आया और गोल्डी बराड़ ने कहा- 'मेरा नंबर तू अपनी पत्नी को दे दे, क्योंकि तू तो मरने वाला है.' व्यवसायी बेहद घबराया हुआ पुलिस के पास पहुंचा. उसके बाद से पुलिस ने उसकी सुरक्षा बढ़ा दी है .
थाना अधिकारी देवेंद्र जाखड़ ने कहा कि मामले की जांच चल रही है. इंटरनेशनल नंबर से कॉल करने वाले बदमाश के बारे में भी पता लगाया जा रहा है. पंजाब- हरियाणा के गैंगस्टर्स के बड़ी संख्या में जयपुर में पनाह लेने की वजह से पुलिस इसे बेहद गंभीरता से ले रही है. हाल के दिनों में बड़ी संख्या में पंजाब हरियाणा, यूपी और दिल्ली के गैंगस्टर राजस्थान में पकड़े गए हैं. इससे पहले 9 जून 2022 को इंटरनेट कॉल के जरिए आपदा प्रधान प्रबंधन मंत्री गोविंद राम मेघवाल से 72 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी ,जिसमें मुख्य आरोपी मलेशिया में रहने वाला सुनील बिश्नोई निकला. सुनील बिश्नोई के सहयोगियों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










