
फोटो फ्रेम में आ रहे कार्यकर्ता को नेताजी ने मारी लात तो बोला- हमारी तो 30 साल से दोस्ती है, VIDEO
AajTak
महाराष्ट्र चुनाव से पहले रावसाहेब दानवे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. इस वीडियो में दानवे, पूर्व मंत्री खोतकर का सम्मान कर रहे थे. लेकिन इस दौरान एक कार्यकर्ता उनके फोटो फ्रेम में आने लगता है. इस दौरान दानवे अचानक पास खड़े कार्यकर्ता को लात मार देते हैं.
बीजेपी के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दानवे फोटो फ्रेम में आ रहे एक कार्यकर्ता को लात मारते नजर आ रहे हैं. वीडियो वायरल होने के बाद दानवे चर्चा में आ गए हैं.
बताया जा रहा है कि रावसाहेब दानवे से मिलने पूर्व मंत्री अर्जुन खोतकर उनके भोकरदन स्थित आवास पर पहुंचे थे. इस मेल-मुलाकात के बीच ही दानवे, खोतकर का सम्मान कर रहे थे. लेकिन इस दौरान एक कार्यकर्ता उनके फोटो फ्रेम में आने लगा. इस दौरान दानवे ने अचानक पास खड़े कार्यकर्ता को लात मार दी.
'महाराष्ट्र के लोगों को सोचना चाहिए'
दानवे के कार्यकर्ता को लात मारने की घटना को किसी ने मोबाइल में कैद कर लिया. अब इस वीडियो के वायरल होने के बाद विपक्षी पार्टियां दानवे की आलोचना कर रही हैं. शिवसेना (UBT) जिला प्रमुख भास्कर आंबेकर ने इस घटना पर निशाना साधते हुए कहा,'महाराष्ट्र में अगर नेता अपने कार्यकर्ताओं को लात से मार रहे हैं तो महाराष्ट्र कहां से कहां आ गया है. जनता को यह सोचना चाहिए.'
Video में देखें
कार्यकर्ता का आया स्पष्टीकरण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.










