
'फैसला भारत के लोगों को लेना है...', भारतीय चुनाव से जुड़े रूस के आरोपों को US ने किया खारिज
AajTak
अमेरिका की यह प्रतिक्रिया रूस के दावे के एक दिन बाद आई है. रूस ने आरोप लगाया था कि अमेरिका, भारत के संसदीय चुनावों में हस्तक्षेप करने और देश में आंतरिक राजनीतिक स्थिति को 'असंतुलित' करने की कोशिश कर रहा है.
अमेरिका (USA) के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने भारतीय लोकसभा चुनावों से जुड़े रूसी आरोपों को खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा, "हम भारतीय चुनावों में खुद को शामिल नहीं करते हैं." बता दें कि एक दिन पहले, रूस ने दावा किया था कि अमेरिका, भारत के संसदीय चुनावों में हस्तक्षेप करने और आंतरिक राजनीतिक स्थिति को 'असंतुलित' करने की कोशिश कर रहा है.
अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "नहीं, हम भारतीय चुनावों में खुद को शामिल नहीं करते हैं क्योंकि हम दुनिया के किसी भी चुनाव में खुद कोनहीं शामिल करते हैं. ये फैसला भारत के लोगों को लेना है."
मॉस्को में पत्रकारों से बात करते हुए रूसी प्रवक्ता ने कहा, "हम देखते हैं कि वे (अमेरिका) न केवल भारत बल्कि कई अन्य राज्यों पर भी धार्मिक आजादी का उल्लंघन करने का निराधार आरोप लगाता है, जो अमेरिका की राष्ट्रीय मानसिकता की गलतफहमी, भारत के विकास के ऐतिहासिक संदर्भ और भारत के प्रति अनादर का प्रतिबिंब है."
हालांकि, पन्नू को मारने की कथित साजिश पर टिप्पणी करने से इनकार करते हुए, मिलर ने कहा, "एक सार्वजनिक रूप से लौटाया गया अभियोग है, जिसमें कथित तथ्य शामिल हैं. वे बातें तब तक आरोप हैं जब तक कि वे जूरी के सामने साबित नहीं हो जाते, जिसे कोई भी जाकर पढ़ सकता है. मैं कुछ नहीं बोलूंगा."
यह भी पढ़ें: भारतीय युवाओं को रूस-यूक्रेन युद्ध में धकेलने वाले 4 तस्कर गिरफ्तार, नौकरी की लालच देकर फंसाते थे
खालिस्तानी आतंकी पन्नू को लेकर क्या बोला रूस?

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.











