
फैक्ट चेक: मॉल में चोरी करते पकड़े गए सिपाही का वीडियो सांप्रदायिक रंग देकर वायरल
AajTak
लखनऊ के एक मॉल में सलीम नाम का एक सिपाही चोरी करते हुए पकड़ा गया जिसके बाद उसकी पिटाई हुई. वीडियो में पुलिस की वर्दी में एक शख्स देखा जा सकता है जिसे कुछ लोग घेरे हुए हैं और उसकी वर्दी उतरवा रहे हैं.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग एक व्यक्ति के साथ मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि लखनऊ के एक मॉल में सलीम नाम का एक सिपाही चोरी करते हुए पकड़ा गया, जिसके बाद उसकी पिटाई हुई. वीडियो में पुलिस की वर्दी में एक शख्स देखा जा सकता है जिसे कुछ लोग घेरे हुए हैं और उसकी वर्दी उतरवा रहे हैं. शख्स ने पुलिस वर्दी के अंदर भी शर्ट, टी-शर्ट पहन रखे हैं. पुलिसकर्मी पर चोरी का आरोप लगाते हुए लोग उस शख्स को पीट रहे हैं और गाली-गलौज कर रहे हैं. सलीम का सिनेमा बन गया 😀 लखनऊ: मॉल में खरीदारी करने गए सिपाही सलीम की चोरी के आरोप में हुई पिटाई,,,, ट्रायल रूम में वर्दी के नीचे चोरी कर तीन शर्ट पहन कर निकले सलीम की पोल खुली। #Lucknow pic.twitter.com/YbQ9qo3PBY वीडियो के साथ सोशल मीडिया यूजर्स कैप्शन में लिख रहे हैं, "सलीम का सिनेमा बन गया. लखनऊ: मॉल में खरीदारी करने गए सिपाही सलीम की चोरी के आरोप में हुई पिटाई,,,, ट्रायल रूम में वर्दी के नीचे चोरी कर तीन शर्ट पहन कर निकले सलीम की पोल खुली"
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









