
फैक्ट चेक: बस में लड़की से छेड़छाड़ का ये वीडियो स्क्रिप्टेड है, असली घटना मान कर लोगों ने किया शेयर
AajTak
सोशल मीडिया पर इस समय एक बस में लड़की से छेड़छाड़ का एक वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है. वीडियो में दो लड़के, एक लड़की को गलत तरीके से छूते हुए नजर आ रहे हैं. लड़की असहज हो रही है. इसके बाद वीडियो बनाने वाले शख्स को दोनों लड़कों से बहस करते हुए भी सुना जा सकता है.
सोशल मीडिया पर इस समय एक बस में लड़की से छेड़छाड़ का एक वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है. वीडियो में दो लड़के, एक लड़की को गलत तरीके से छूते हुए नजर आ रहे हैं. लड़की असहज हो रही है. इसके बाद वीडियो बनाने वाले शख्स को दोनों लड़कों से बहस करते हुए भी सुना जा सकता है. वीडियो को शेयर करने वालों का दावा है कि ये दिल्ली की एक बस का वीडियो है.
वायरल वीडियो को शेयर कर दिल्ली पुलिस को टैग करते हुए एक यूजर ने लिखा, दिल्ली की बस में लड़की को छेड़ रहे दरिंदे, क्या @delhipolice का डर खत्म है।” कई अन्य पोस्ट्स में यूजर दिल्ली पुलिस, बीजेपी, आम आदमी पार्टी को टैग करते हुए छेड़छाड़ करने वाले लड़कों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
मगर आजतक फैक्ट चेक ने पाया कि लड़की से छेड़छाड़ का ये वीडियो किसी असली घटना का नहीं है. ये एक स्क्रिप्टेड वीडियो जिसे अमन बेनीवाल नाम के यूट्यूबर ने मनोरंजन के लिए बनाया था.
कैसे पता चली सच्चाई?
वायरल वीडियो के कीफ्रेम्स को रिवर्स सर्च करने पर हमें इसका पूरा वर्जन यूट्यूब पर मिल गया. अमन बेनीवाल नाम के यूट्यूब चैनल पर इस वीडियो को 23 फरवरी 2023 को अपलोड किया गया था. करीब 13 मिनट के इस वीडियो में लड़की से छेड़छाड़ करने वाले लड़कों को एक शख्स रोकता है, उन्हें डांटता और फिर पीट देता है. वीडियो में आगे लड़की भी इन लड़कों को थप्पड़ मारती है. वीडियो के अंत में छेड़छाड़ का विरोध करने वाला शख्स लड़कों से माफी मंगवाता है और उन्हें पुलिस के हवाले करने की धमकी देता है.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.






