
फैक्ट चेक: क्या है स्प्रिंग लगे पहियों वाली इस अनोखी साइकिल की कहानी?
AajTak
इंडिया टुडे के एंटी फेक न्यूज वॉर रूम (AFWA) ने पाया कि ये जर्मन साइकिल है जो पहले विश्वयुद्ध के दौर में इस्तेमाल होती थी. यह 1905 की हेरेनरेड विक्टोरिया मॉडल 12 साइकिल है जिसमें मॉसर GEW 88 राइफल बंधी होती थी.
स्प्रिंग लगी विचित्र पहियों वाली एक बेहद पुरानी साइकिल की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इस साइकिल पर एक राइफल भी बंधी दिख रही है. दावा किया जा रहा है कि ये साइकिल अंग्रेजों के जमाने की है और अंग्रेजी शासन के दौरान भारत में पुलिस थानों में यही साइकिलें होती थीं. कई फेसबुक यूजर्स लिख रहे हैं, “अंग्रेजों के समय का साईकल जो पुलिस स्टेशन में होता था”. पोस्ट में अंग्रेजों के समय का मतलब आजादी के पहले के दौर से है जब भारत में ब्रिटिश शासन था.
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









