
फैंटेसी क्रिकेट एप्स का UPI सिस्टम पर बढ़ता दबाव, बैंकों के लिए चुनौती
AajTak
आईपीएल के दौरान फैंटेसी क्रिकेट एप्स पर बड़े पैमाने पर ट्रांजैक्शन हो रहे हैं, जिसका सीधा असर देश के बैंकिंग सिस्टम पर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में तीन बार यूपीआई डाउन हो चुका है. एक अनुमान के मुताबिक इस आईपीएल सीजन में फैंटेसी एप्स और अन्य माध्यमों से 8,71,000 करोड़ से ज्यादा के ट्रांजैक्शन हो सकते हैं.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.











