
फेसबुक पर बुजुर्ग ने युवती से की दोस्ती, फिर मनी लॉन्ड्रिंग के केस में फंसाने की धमकी देकर ठगे 1 करोड़ 29 लाख रुपये
AajTak
अहमदाबाद के 65 वर्षीय रिटायर्ड बुजुर्ग को लंदन की एक युवती के नाम पर फेसबुक से शुरू हुई दोस्ती भारी पड़ी. साइबर ठगों ने मनी लॉन्ड्रिंग और टेरर फंडिंग के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर बुजुर्ग से 1.29 करोड़ रुपये ठग लिए. घटना की शिकायत आनंदनगर पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई है.
अहमदाबाद के आनंदनगर इलाके में रहने वाले 65 वर्षीय रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी को फेसबुक के जरिए दोस्ती करने की बड़ी कीमत चुकानी पड़ी. साइबर ठगों ने उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग और टेरर फंडिंग के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर 1 करोड़ 29 लाख रुपये ठग लिए. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
यह घटना अक्टूबर 2023 में शुरू हुई, जब फेसबुक पर Nish Williams नाम की एक महिला ने बुजुर्ग को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी. बुजुर्ग ने रिक्वेस्ट एक्सेप्ट की और चैट के बाद व्हाट्सऐप पर बातचीत शुरू हो गई. महिला ने खुद को लंदन में रहने वाली बताया और कहा कि उसके माता-पिता राजस्थान के हैं. उसने मार्च 2024 में भारत आने का वादा किया.
65 साल के बुजुर्ग से 1.29 करोड़ रुपये की ठगी
कुछ दिनों बाद बुजुर्ग को एक अज्ञात नंबर से फोन आया, जिसमें कॉलर ने खुद को दिल्ली एयरपोर्ट अधिकारी बताया. उसने कहा कि निशा विलियम्स 80 हजार ब्रिटिश पाउंड लेकर भारत आई हैं और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. कॉलर ने दावा किया कि यह पैसा बुजुर्ग ने मंगवाए थे और उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग वा टेरर फंडिंग का केस दर्ज होगा.
डर के कारण बुजुर्ग ने ठगों की बात मान ली. उन्हें कहा गया कि दोगुनी रकम, यानी 1.29 करोड़ रुपये अलग-अलग अकाउंट्स में ट्रांसफर करे. ठगों ने उनके आधार, पैन और बैंक डिटेल्स भी ले लीं. पैसे ट्रांसफर करने के बाद ठगों ने फोन बंद कर दिया.
मनी लॉन्ड्रिंग और टेरर फंडिंग के झूठे केस में फंसाने की धमकी

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










