
फेसबुक पर दोस्ती, दस्तावेज और VISA... महाराष्ट्र से पाकिस्तान पहुंचकर शादी करने वाली सनम खान ने खुद बताई पूरी कहानी
AajTak
महाराष्ट्र के ठाणे जिले की रहने वाली 24 साल की सनम खान (Sanam Khan) पर आरोप है कि उसने फर्जी दस्तावेजों से पाकिस्तान का वीजा हासिल किया था. इस मामले में पुलिस जांच कर रही है. सनम खान ने पाकिस्तान जाकर फेसबुक फ्रेंड से शादी की है. ठाणे शहर से पाकिस्तान पहुंचने की पूरी कहानी खुद सनम खान ने बताई है.
महाराष्ट्र के ठाणे शहर से एक लड़की पाकिस्तान चली गई. वहां जाकर फेसबुक फ्रेंड से शादी कर ली. 24 साल की इस लड़की का नाम सनम खान है. सनम ने पाकिस्तान जाने के लिए पहले फर्जी दस्तावेज तैयार कराए और फिर उन्हीं के आधार वीजा हासिल किया. जब लड़की वापस लौटी तो यह मामला सामने आ गया. लड़की ने पाकिस्तान जाकर शादी करने की पूरी कहानी खुद बयां की है.
महाराष्ट्र पुलिस ने आरोपी लड़की को अरेस्ट कर लिया. उसके साथ एक अन्य व्यक्ति को भी पकड़ा गया. दोनों पर एक्शन लिया जा रहा है. ये मामला लगभग पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर और भारत से पाकिस्तान जाकर शादी करने वाली अंजू के जैसा ही है.
यहां देखें Video
एजेंसी के अनुसार, ठाणे की रहने वाली 24 साल की नगमा नूर मकसूद उर्फ सनम खान की दोस्ती सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के एक युवक से हो गई थी. सनम शादीशुदा थी. वह अपने पति से अलग होने के बाद अपनी मां और बेटी के साथ रहती है. वहीं जिस लड़के से सोशल मीडिया पर उसकी दोस्ती हुई, वह पाकिस्तान के एबटाबाद में रहता है.
सनम उसके पास जाना चाहती थी, लेकिन उसे वीजा नहीं मिल पाया. इसके बाद उसने फर्जी दस्तावेज तैयार कराए और वीजा हासिल किया. इसके बाद वह पाकिस्तान चली गई और वहां जाकर फेसबुक फ्रेंड से शादी कर ली.
पुलिस का कहना है कि लड़की ने पाकिस्तानी वीजा हासिल करने के लिए सनम खान रुख के नाम से एक फर्जी पहचान का इस्तेमाल किया था. पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड और पैन कार्ड बनवाने के आरोप में लड़की के साथ ही एक अन्य व्यक्ति को अरेस्ट किया है. इस व्यक्ति ने फर्जी दस्तावेज तैयार कराने में लड़की की मदद की थी. ठाणे पुलिस इस पूरे मामले की जांच में लगी है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








