
फेक CBI, फर्जी नोटिस... वर्धमान ग्रुप के मालिक को डिजिटल अरेस्ट कर 7 करोड़ ठगे
AajTak
Cyber fraud: वर्धमान ग्रुप के मालिक श्री पॉल ओसवाल (SP ओसवाल) को 7 करोड़ रुपये का चूना लगाया. इस दौरान उन्हें फेक CBI ने कॉल किया, फर्जी अरेस्ट वॉरेंट दिखाया और डिजिटली अरेस्ट भी रखा. इसके बाद पुलिस ने 48 घंटों के अंदर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
साइबर ठगी का एक नया केस सामने आया है, जहां वर्धमान ग्रुप के मालिक श्री पॉल ओसवाल (SP ओसवाल) को 7 करोड़ रुपये का चूना लगाया. इस दौरान उन्हें फेक CBI ने कॉल किया, फर्जी अरेस्ट वॉरेंट दिखाया और डिजिटली अरेस्ट भी रखा. इसके बाद पुलिस ने 48 घंटों के अंदर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
पंजाब पुलिस ने रविवार को एक गैंग का भंडाफोड़ किया, जिन्होंने बिजनेसमैन SP ओसवाल को 7 करोड़ रुपये का चूना लगाया है. लुधियाना पुलिस कमिश्ननर कुलदीप सिंह चहल ने बताया कि दो साइबर क्रिमिनल्स को गिरफ्तार किया जा चुका है और उनके पास से 5.25 करोड़ रुपये रिकवरी की गई है.
पुलिस ने बताया कि इस गैंग के सात अन्य मेंबर्स की भी पहचान की गई है और उन्हें पकड़ने की कोशिश की जा रही है. पुलिस ने बताया कि यह सभी 9 मेंबर्स असम और पश्चिंग बंगाल से संबंध रखते हैं.
यह भी पढ़ें: Google की बड़ी तैयारी, Cyber fraud से बचाएगा ये फीचर, फोन पर ऐसे करेगा काम
साइबर ठगों ने वर्धमान ग्रुप के SP ओसवाल को 7 करोड़ रुपये का चूना लगाया है. साइबर ठगों ने ये रकम अलग-अलग बैंक अकाउंट से निकाली है, जो बिसनेसमैन के थे. इस दौरान उन्हें भनक तक नहीं लगी कि यह साइबर ठग हैं.
साइबर ठगी की शुरुआत एक कॉल से हुई, जिसमें एक शख्स ने खुद को CBI ऑफिसर बताया. इसके बाद उसने बिजनेसमैन को फेक अरेस्ट वॉरेंट दिखाया. इसके बाद डिजिटल अरेस्ट किया. ये जानकारी पुलिस ने दी.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











