
'फेक न्यूज...', OnlyFans मॉडल का मैक्सिकन ड्रग माफिया अल मेंचो की गर्लफ्रेंड होने से साफ इनकार
AajTak
मैक्सिको के कुख्यात ड्रग माफिया अल मेंचो की मौत के बाद 25 वर्षीय OnlyFans मॉडल ने सोशल मीडिया दावों का खंडन किया है. उन्होंने साफ किया कि उनका अल मेंचो से कोई संबंध नहीं है और पुलिस को ठिकाना बताने के आरोप झूठे हैं.
मैक्सिको के कुख्यात ड्रग माफिया और नेमेसियो ओसेगुएरा सर्वेंट्स उर्फ अल मेंचो की मौत के बाद सोशल मीडिया पर मचे हंगामे के बीच 25 वर्षीय OnlyFans मॉडल का बयान सामने आया है. उन्होंने लगातार रिपोर्ट्स में उन्हें अल मेंचो की गर्लफ्रेंड बताए जाने और पुलिस को ठिकाना बताने के आरोपों से साफ इनकार किया है.
दरअसल, मैक्सिको प्रशासन हाल ही में एक रिसॉर्ट परिसर में अल मेंचो की एक कथित प्रेमिका की गतिविधियों पर नजर रख रहा था. जांच के दौरान अधिकारियों को एक ऐसे व्यक्ति का सुराग मिला जो उस महिला के करीब था. इसके बाद पुलिस जालिस्को के पहाड़ी इलाके में स्थित एक गुप्त ठिकाने तक जा पहुंची, जहां अल मेंचो अपने गुर्गों के साथ छिपा हुआ था.
सेना और कार्टेल के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में अल मेंचो और उसके कई साथी मारे गए. इसके बाद सोशल मीडिया पर यह चर्चा तेज हो गई कि वह कथित प्रेमिका मारिया जूलिसा ही थीं, जिन्होंने अनजाने में पुलिस को ड्रग लॉर्ड तक पहुंचा दिया. इंस्टाग्राम पर 36 लाख फॉलोअर्स वाली मारिया जूलिसा ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए लिखा, 'मैं यह पूरी तरह स्पष्ट कर देना चाहती हूं कि मेरा उस स्थिति (अल मेंचो की मौत) से कोई लेना-देना नहीं है. सोशल मीडिया पर चल रही खबरें झूठी और निराधार हैं. कृपया फेक न्यूज पर भरोसा न करें.'
मॉडल ने कहा कि इस तरह की अफवाहें उन्हें बहुत नुकसान पहुंचा सकती हैं. हालांकि उन्होंने सीधे तौर पर अल मेंचो का नाम नहीं लिया, लेकिन उनका इशारा साफ तौर पर उसी घटनाक्रम की ओर था.
गौरतलब है कि अल मेंचो का संगठन 'जालिस्को न्यू जनरेशन कार्टेल' (JNGC) मैक्सिको के सबसे खतरनाक आपराधिक गिरोहों में गिना जाता है. यह गिरोह अमेरिका तक अवैध ड्रग्स की तस्करी, अपहरण और बर्बर हत्याओं के लिए कुख्यात रहा है. अल मेंचो की मौत के बाद मैक्सिको के कम से कम 20 राज्यों में हिंसा भड़क उठी. कई जगहों पर हथियारबंद लोगों ने गाड़ियों में आग लगाई और हाईवे जाम कर दिए, जिनमें जलिस्को भी शामिल है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









