
फेक कोरियर वाले की कॉल, 5 दिन डिजिटल अरेस्ट, नोएडा की बुजुर्ग महिला से ऐसे ठगे 1.3 करोड़
AajTak
Delhi-NCR से साइबर ठगी का नया केस सामने आया है, जहां एक बुजुर्ग महिला को 1.3 करोड़ रुपये का चूना लगाया है. दरअसल, महिला को एक शख्स का कॉल आया. कॉल करने वाले ने खुद को कुरियर कंपनी का कर्मचारी बताया. यहां से साइबर ठगी की शुरुआत हुई. इस केस में महिला को 5 दिन तक डिजिटली अरेस्ट भी रखा. आइए इस केस के बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
साइबर ठगी का नया मामला सामने आया है, जहां एक 73 साल की बुजुर्ग महिला को साइबर ठगी का शिकार बनाया है. इसमें महिला के साथ 1.3 करोड़ रुपये की ठगी हुई है, यहां महिला ने अपनी पूरी जिंदगी की कमाई गंवा दी. इतना नहीं इस केस में महिला को 5 दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखा और किसी से बातचीत नहीं करनी दी. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
साइबर फ्रॉड के आए दिन नए-नए केस सामने आ रहे हैं, जिसमें कई लोगों की जिंदगी भर की कमाई को बड़ी चालाकी के साथ लूट लिया जाता है. इतना ही नहीं, कई केस में लोगों को डिजिटली अरेस्ट कर लेते हैं, जिसके बाद वे मानसिक रूप के काफी परेशान हो जाते हैं. साथ ही उन्हें डराया और धमकाया भी जाता है. आइए नोएडा में होने वाले इस केस के बारे में जानते हैं.
दिल्ली-NCR के शहर नोएडा से साइबर ठगी का एक नया मामला सामने आया है. यहां 73 साल की एक बुजुर्ग महिला को निशाना बनाया है और उनके बैंक अकाउंट से 1.30 करोड़ रुपये उड़ा लिए हैं. दरअसल, साइबर ठगों ने 13 जून को नोएडा की एक महिला को कल किया और कॉल करने वाले ने खुद को कुरियर कंपनी से बताया.
यह भी पढ़ें: साइबर फ्रॉड पर बड़े एक्शन की तैयारी... सरकार ने कंपनियों से फेक इंटरनेशनल कॉल्स रोकने को कहा
खुद को कुरियर कंपनी का कर्मचारी बताने वाले शख्स ने बताया कि महिला के नाम से एक पार्सल मिला है. इस पार्सल में कुछ संदिग्ध आइटम मिले हैं. इसके बाद महिला को फर्जी केस लगाकर डराया और धमकाया. इसके बाद महिला को जांच के लिए मुंबई आने को कहा.
साइबर ठगों ने महिला को बताया कि इस मामले की जांच नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी), मुंबई करेगी. इसके लिए महिला को मुंबई आना होगा. इसके बाद महिला घबरा गई. इसके बाद महिला को 5 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट रखा और घर से बाहर ना जाने की सलाह दी. इस केस के दौरान महिला ने 1.30 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए. इस घटना के बाद उन्होंने अपने पति को इसके बारे में कुछ नहीं बताया.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











