
फिल्म 'काली' के पोस्टर पर बढ़ा विवाद, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR, यूपी में भी केस
AajTak
दिल्ली पुलिस की IFSO यूनिट ने मां काली फिल्म के विवादित पोस्टर पर एक्शन लिया है. दिल्ली पुलिस ने सेक्शन 153A और 295A के तहत FIR दर्ज की है.
डॉक्यूमेंट्री फिल्म काली के पोस्टर पर विवाद बढ़ता जा रहा है. फिल्म काली अब नई मुसीबतों में फंसती हुई नजर आ रही है. फिल्ममेकर लीना मणिमेकलई की डॉक्यूमेंट्री फिल्म के पोस्टर में मां काली को सिगरेट पीते दिखाया गया था. इसके साथ ही उनके एक हाथ में एलजीबीटी समुदाय का सतरंगा झंडा भी दिखाया था. विवादित पोस्टर पर बड़ा बवाल खड़ा हो गया है और अब मामला पुलिस तक पहुंच गया है.
पोस्टर विवाद पर दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR नई जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस की IFSO यूनिट ने मां काली फिल्म के विवादित पोस्टर पर एक्शन लिया है. दिल्ली पुलिस ने सेक्शन 153A और 295A के तहत FIR दर्ज की है. दरअसल, दिल्ली पुलिस को काली मां वाले पोस्टर वाले विवाद पर दो शिकायत मिली थीं. एक शिकायत नई दिल्ली डिस्ट्रिक्ट से और दूसरी IFSO से, जो साइबर क्राइम का काम देखती है.
Kaali poster: 'मां काली' के हाथ में सिगरेट और LGBT का झंडा, फिल्म के पोस्टर पर बवाल, उठी फिल्ममेकर को अरेस्ट करने की मांग
IFSO यूनिट ने काली फिल्म की डायरेक्टर लीना मनिमेकलाई के खिलाफ आईपीसी 153A यानी धर्म जाति के आधार पर भड़काना और आईपीसी 295A यानी कोई किसी वर्ग, धर्म की भावनाओं को आहत पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज किया है. वहीं, नई दिल्ली डिस्ट्रिक्ट वाली शिकायत पर नई दिल्ली पुलिस अभी जांच कर रही है. जरूरत पढ़ने पर ईमेल या नोटिस के जरिए डायरेक्टर से सम्पर्क करने की कोशिश करके पूछताछ करेगी.
यूपी में भी केस दर्ज हिंदू देवताओं के अपमानजनक चित्रण के लिए फिल्म 'काली' की निर्माता लीना मणिमेकलाई के खिलाफ यूपी पुलिस ने भी FIR दर्ज कर ली है. FIR में हिंदू देवी के बारे में अपमानजनक चित्रण के जरिए आपराधिक साजिश, धार्मिक भावनाओं को आहत करने, शांति भंग करने की मंशा समेत कई आरोप फिल्ममेकर लीना मनिमेकलाई के खिलाफ लगाए गए हैं.
शादी के डर से घर से भागीं, फिल्मों पर मचा बवाल, कौन हैं Kaali Poster Controversy में घिरीं Leena Manimekalai?

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






