
फिल्म उदयपुर फाइल्स की रिलीज पर अंतरिम रोक, दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला
AajTak
हाईकोर्ट ने कहा कि हमारी राय में याचिकाकर्ता को इस एक्ट के सेक्शन-6 के तहत केंद्र सरकार के पास अर्जी दाखिल करनी चाहिए. केंद्र के पास इस सेक्शन के तहत फ़िल्म की रिलीज रोकने का अधिकार है. हाईकोर्ट ने जमीयत उलेमा-ए-हिंद को सरकार के पास अर्जी दाखिल करने के लिए 2 दिन का वक़्त दिया है.
दिल्ली हाईकोर्ट ने फिल्म उदयपुर फाइल्स की रिलीज पर अंतरिम रोक लगा दी है. शुक्रवार यानी 11 जुलाई को 'उदयपुर फाइल्स' रिलीज होनी थी, लेकिन अब ये फिल्म कल रिलीज नहीं होगी. दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि जब तक सरकार कोई फैसला नहीं लेगी, तब तक फिल्म की रिलीज पर रोक रहेगी.
सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने कहा कि हमारी राय में याचिकाकर्ता को इस एक्ट के सेक्शन-6 के तहत केंद्र सरकार के पास अर्जी दाखिल करनी चाहिए. केंद्र के पास इस सेक्शन के तहत फ़िल्म की रिलीज रोकने का अधिकार है. हाईकोर्ट ने जमीयत उलेमा-ए-हिंद को सरकार के पास अर्जी दाखिल करने के लिए 2 दिन का वक़्त दिया है. हाईकोर्ट ने सरकार से कहा कि अगर उसके पास ऐसी अर्जी आती है, तो वो 1 हफ्ते में फैसला ले.
CBFC की तरफ से पेश हुए ASG चेतन शर्मा ने कहा कि आप फिल्म देखिए, ये किसी समुदाय विशेष पर नहीं बनी है, बल्कि अपराध विशेष पर बनी फिल्म है. फिल्म की कहानी यही है कि सांप्रदायिक वैमनस्य के बीज सुनियोजित तरीके से सीमा पार से बोए और फैलाए जा रहे हैं. इस फिल्म में समुदाय के उन बयानों को भी शामिल किया गया है कि हम सभी को मिलजुल कर रहना चाहिए. ASG चेतन शर्मा ने कहा कि CBFC बोर्ड इस फैक्ट से अवगत है कि किसी समुदाय विशेष को टारगेट नहीं करना चाहिए, चाहे वह कोई भी समुदाय हो. उन्होंने कहा कि फिल्म का सब्जेक्ट कोई समुदाय नहीं है. सब्जेक्ट अपराध है. देवबंद का रेफरेंस बदल दिया गया है, नूपुर शर्मा या ज्ञानवापी का संदर्भ हटा दिया गया है. फिल्म निर्माता के वकील ने कहा कि मेरे पास कन्हैया लाल हत्याकांड में एनआईए की चार्जशीट है, इसमें भी यही कहा गया है. हाईकोर्ट ने कहा कि आप जांच के दौरान इकट्ठा की गई किसी भी जानकारी के आधार पर फिल्म की कहानी को सही नहीं ठहरा सकते.
फिल्म प्रोड्यूसर के वकील ने कहा कि ये कहना बिल्कुल ग़लत है कि सभी मुसलमानों को नकारात्मक रूप में दिखाया गया है. 55 कट इस बात के प्रमाण हैं कि सांप्रदायिक वैमनस्य के पहलू पर भी ध्यान दिया गया है. ये फिल्म कल रिलीज होने वाली थी, इसके लिए 1800 थिएटर बुक किए गए हैं, करीब 1 लाख टिकट बुक हो चुके हैं.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










