
'फिल्मों पर बेवजह के बयानों से बचें', PM मोदी की BJP नेताओं को नसीहत
AajTak
दिल्ली में बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया और पार्टी नेताओं को गलत बयानबाजी पर नसीहत दी. उन्होंने कहा कि पसमांदा और बोरा समाज से मिलना चाहिए. कार्यकर्ताओं के साथ संवाद बनाकर रखना होगा. समाज के सभी वर्गों से मुलाकात करें. चाहे वोट दें या ना दें, लेकिन मुलाकात करें.
भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दूसरे और आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी नेताओं को बड़ी नसीहतें और सुझाव दिए हैं. मोदी ने खुलकर किसी नेता का नाम नहीं लिया, लेकिन इशारों में गलत बयानबाजी करने से बचने की सलाह दी है. सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी ने कहा कि हम सारे दिन काम करते हैं और कुछ लोग किसी फिल्म पर बयान दे देते हैं, उसके बाद सारे दिन टीवी और मीडिया में वो ही चलता है. बेवजह के बयानों से बचना चाहिए.
बता दें कि हाल ही में पठान फिल्म को लेकर राजनीतिक बयानबाजी देखने को मिली थी. बीजेपी नेता साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने भगवा कपड़ों को लेकर नाराजगी जताई थी. उन्होंने कहा था कि भगवा रंग हमारे देश की शान है. ये रंग राष्ट्रध्वज में भी मौजूद है. भगवा की बेइज्जती करने की कोशिश की गई तो कोई भी नहीं बचेगा. ऐसा करने वाले को हम मुंहतोड़ जवाब नहीं बल्कि उसका मुंहतोड़ कर हाथ में रखने की हिम्मत रखते हैं. हम सन्यासी भी पीछे नहीं हटेंगे. एमपी के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा था कि पठान फिल्म के गाने में दीपिका पादुकोण ने जो कपड़े पहने हैं, वो काफी आपत्तिजनक हैं. साफ दिख रहा है कि दूषित मानसिकता के साथ गाना फिल्माया गया है.
'समाज के सभी वर्गों से संवाद बनाए रखें'
मंगलवार को बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पीएम मोदी ने गलत बयानबाजी पर नसीहत दी. उन्होंने कहा कि पसमांदा और बोहरा समाज से मिलना चाहिए. कार्यकर्ताओं के साथ संवाद बनाकर रखना होगा. समाज के सभी वर्गों से मुलाकात करें. चाहे वोट दें या ना दें, लेकिन मुलाकात करें. पार्टी के कई लोगों को अब भी लगता है कि विपक्ष में हैं. पार्टी के कई लोगों को मर्यादित भाषा बोलनी चाहिए.
'सत्ता में खुद को स्थाई ना समझें'
सूत्रों के मुताबिक, पीएम ने राजस्थान और छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं से कहा कि अति आत्मविश्वास के चलते चुनाव हार गए थे. अति आत्मविश्वास से सभी को बचना चाहिए. सभी को मेहनत करने की जरूरत है. ये सोचना कि 'मोदी आएंगे, जीत जाएंगे' इससे काम नहीं चलेगा. सभी को संवेदनशील होने की जरूरत है. सत्ता में बैठे लोग ये ना समझें कि स्थाई हैं. सूत्रों ने कहा कि पीएम ने 'अति आत्मविश्वास' की किसी भी भावना के खिलाफ पार्टी को आगाह किया और दिग्विजय सिंह के नेतृत्व वाली तत्कालीन कांग्रेस सरकार की अलोकप्रियता के बावजूद 1998 में मध्य प्रदेश में भाजपा की हार का उदाहरण दिया. मोदी तब वहां भाजपा के संगठनात्मक मामलों के प्रमुख थे.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










