
फिल्ममेकर्स खुद की फिल्म की खरीदते हैं टिकट्स, बरसे करण जौहर, बोले- ये गलत है
AajTak
हिंदी सिनेमा में रिपोर्ट्स आती रही हैं कि कई फिल्ममेकर्स खुद ही अपनी फिल्म की टिकट खरीदकर ये दिखाते हैं कि बॉक्स ऑफिस पर उसने कितना कमाल किया है, लेकिन करण जौहर ने उन सभी की पोल खोल दी है.
बॉलीवुड फिल्ममेकर करण जौहर अक्सर ही कॉरपोरेट बुकिंग्स को लेकर अपनी राय रखते नजर आए हैं. बॉक्स ऑफिस पर अगर किसी फिल्म ने अच्छा परफॉर्म किया है तो उसके पीछे फैन्स का प्यार नहीं, बल्कि फिल्ममेकर्स का खुद की ही फिल्म की टिकट्स खरीदने का बिजनेस छिपा है. हालांकि, जो लोग ऐसा करते हैं, वो उनकी इच्छा होती है. लेकिन करण जौहर को एक बात ये समझ नहीं आती कि आखिर फिल्म अच्छी है या नहीं, ये तय करने का मौका सिर्फ ऑडियन्स को ही क्यों नहीं मिलता है.
फिल्म की रेप्यूटेशन को लेकर बोले करण जौहर करण जौहर ने Komal Nahta के लेटेस्ट पॉडकास्ट में कहा- हर कोई वो करता है जो उसको करना होता है. अगर मैं तय करूं कि मुझे खुद को 1 करोड़ देने हैं तो मैं सेलिब्रेट करूंगा, पार्टी करूंगा और एक करोड़ कमा लूंगा. क्या मैं पागल हूं या फिर मैं समझदार हूं? मैं ये बात आप पर छोड़ता हूं, आप मेरे लिए तय करें.
अगर आप ये काम खुद के लिए कर रहे हैं और आपको ये करके खुशी मिल रही है तो करिए. आप खुद पर पैसे इनवेस्ट कर रहे हैं. तो कोई आपको क्यों ही जज करेगा ये देखकर कि आप खुद का पैसा खुद पर ही इनवेस्ट कर रहे हैं. आप कुश हैं और अपनी ही फिल्म की कमाई के बारे में आप सोशल मीडिया पर डालकर अगर खुश हो रहे हैं तो ये अच्छी बात है.
पर हां, इन चीजों को करने से इंडस्ट्री की इमेज डाउन होती है. इसपर करण ने कहा- आप जो भी बॉक्स ऑफिस के नंबर्स और कमाई देखते हैं वो ये इंडस्ट्री के लोग ही खराब कर रहे हैं. ऑडियन्स को किस चीज की परवाह है? ऑडियन्स को सिर्फ ये चाहिए कि फिल्म अच्छी है या नहीं.
अगर आप खुद की फिल्म के टिकट्स खरीद भी रहे हो तो इससे फिल्म को अच्छा स्टार्ट शायद मिल सकता है. कई एजेंसीज ऐसी हैं जिन्हें आप पैसा दे सकते हैं और वो आपके लिए टिकट्स खरीदती है. मुझे नहीं पता कि ये सब आखिर हो भी क्या रहा है, लेकिन मैं इसे सेल्फ बुकिंग नाम दूंगा.

मनोरंजन की दुनिया में मंगलवार, 17 मार्च का दिन रोमांच के साथ-साथ विवादों भरा भी रहा. इस दिन सारा अली खान को लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के अध्यक्ष ने अजब-गजब बयान दिया. दूसरी तरफ अक्षय कुमार को लेकर बड़ी खबर सामने आई. फिल्म रैप में जानिए, बॉलीवुड, टीवी, साउथ सिनेमा समेत एंटरटेनमेंट की बड़ी खबरें.

19 अप्रैल से उत्तराखंड की चारधाम यात्रा शुरू हो रही है. इसे लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हुई है. ऐसे में बीकेटीसी अध्यक्ष का एक बयान वायरल हो गया है. इसमें उन्होंने कहा कि एक्ट्रेस सारा अली खान को मंदिर में दर्शन के लिए अपने सनातनी होने का प्रमाण देना होगा.

महाकुंभ 2025 से वायरल हुईं मोनालिसा ने 11 मार्च को केरल के रहने वाले मुस्लिम शख्स फरमान खान से शादी कर ली थी. उन्होंने पहले रजिस्टर मैरिज की और फिर मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों से शादी रचाई. इसके बाद से हंगामा मचा हुआ है. डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने इसे लव जिहाद बताया था. अब वो पुलिस के पास पहुंचे हैं.










