
फिलिस्तीन ने 24 घंटे में ही इजरायल को दिया झटका, रद्द की ये डील
AajTak
फिलिस्तीन ने इजरायल से कोरोना वैक्सीन लेने के करार को रद्द कर दिया है. इजरायल और फिलिस्तीन में फाइजर की 14 लाख डोज के लिए डील हुई थी. लेकिन फिलिस्तीन अथॉरिटी ने इस करार को यह कहते हुए रद्द कर दिया कि इजरायल से मिली कोरोना वैक्सीन तुरंत ही एक्सपायर होने वाली है.
फिलिस्तीन ने इजरायल से कोरोना वैक्सीन लेने के करार को रद्द कर दिया है. इजरायल और फिलिस्तीन में फाइजर की 14 लाख डोज के लिए डील हुई थी. लेकिन फिलिस्तीन अथॉरिटी ने इस करार को यह कहते हुए रद्द कर दिया कि इजरायल से मिली कोरोना वैक्सीन तुरंत ही एक्सपायर होने वाली है. (फोटो-AP) हालांकि दोनों पक्षों के करार में ये शामिल था कि इजरायल, फिलिस्तीन को वो वैक्सीन देगा जो जल्दी ही एक्सपायर होने वाली हैं. लेकिन अब फिलिस्तीन का कहना है कि समझौते में कहा गया था कि इजरायल से मिलने वाली वैक्सीन जुलाई या अगस्त तक एक्सपायर होंगी लेकिन जब पहली खेप मिली तो पता चला कि उनके इस्तेमाल कि मियाद इसी महीने जून में ही खत्म हो रही है. (फोटो-AP)
ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









