
फिलिस्तीन के खान यूनिस में हमास की रीढ़ तोड़ने वाली इजरायली सेना की Division 98 पहुंची लेबनान... जानिए ताकत
AajTak
कमांडो यूनिट IDF की सबसे खतरनाक और प्रभावशाली इकाइयों में से एक है. इसे दुश्मन की सीमा के अंदर गुप्त और जटिल ऑपरेशनों के लिए जाना जाता है. यह इकाई विशेष रूप से तेजी से और सटीकता के साथ ऑपरेशन करने के लिए प्रशिक्षित होती है, जो दुश्मन के बुनियादी ढांचे और नेतृत्व को गंभीर नुकसान पहुंचाने में सक्षम है. इसकी प्रमुख भूमिका गुप्त मिशनों और आतंकवादी ठिकानों पर आक्रमण में होती है.
इजरायली डिफेंस फोर्स (IDF) की डिवीजन 98, जो हाल ही में दक्षिणी लेबनान में बड़े सैन्य आक्रमण का नेतृत्व कर रही है, इजरायल की सबसे शक्तिशाली और प्रशिक्षित सैन्य इकाइयों में से एक मानी जाती है. यह वही डिवीजन है, जिसने फिलिस्तीन के खान यूनिस में हमास के सबसे मजबूत ठिकानों को ध्वस्त कर दिया था. अब यह डिवीजन लेबनान में घुसकर हिज़बुल्लाह के खिलाफ जंग छेड़ रही है.
डिवीजन 98 की ताकत इस डिवीजन में इजरायल की चार प्रमुख सैन्य इकाइयां शामिल हैं
कमांडो यूनिट इगोज़ स्पेशल फोर्सेज यूनिट पैराट्रूपर्स टैंक कॉर्प्स की ब्रिगेड 7
कमांडो यूनिट की विशेषताएं कमांडो यूनिट IDF की सबसे खतरनाक और प्रभावी यूनिट्स में से एक है. इसे दुश्मन की सीमा के अंदर गुप्त और जटिल ऑपरेशनों के लिए जाना जाता है. यह इकाई विशेष रूप से तेजी से और सटीकता के साथ ऑपरेशन करने के लिए प्रशिक्षित होती है, जो दुश्मन के बुनियादी ढांचे और लीडरशिप को गंभीर नुकसान पहुंचाने में सक्षम है. इसकी प्रमुख भूमिका गुप्त मिशनों और आतंकवादी ठिकानों पर आक्रमण में होती है.
इगोज़ स्पेशल फोर्सेज यूनिट की खासियत इगोज़ यूनिट इजरायल की स्पेशल फोर्स यूनिट में से एक है, जिसे जंगल और पहाड़ी इलाकों में भीषण लड़ाई के लिए जाना जाता है. इसका मुख्य उद्देश्य आतंकवादियों और गुरिल्ला युद्ध तकनीकों से निपटना है. यह इकाई विशेष रूप से हिज़बुल्लाह जैसे आतंकवादी संगठनों से लड़ने के लिए प्रशिक्षित है और इसमें तेज हमले, रक्षात्मक युद्ध, और जटिल वातावरण में ऑपरेशन करने की अद्वितीय क्षमता होती है.
पैराट्रूपर्स की विशेषताएं IDF के पैराट्रूपर्स को अपनी फुर्ती, साहस और अत्यधिक जोखिम भरे मिशनों को अंजाम देने के लिए जाना जाता है. ये सैनिक हेलीकॉप्टर या हवाई जहाज से दुश्मन के इलाके में पैराशूट के जरिए उतरते हैं और तुरंत कार्रवाई में जुट जाते हैं. उनके पास बड़े और खतरनाक जोखिम वाले मिशनों में तेज और प्रभावी ढंग से ऑपरेशन को पूरा करने की क्षमता होती है. पैराट्रूपर्स का इस्तेमाल अक्सर दुश्मन के पीछे के इलाकों में महत्वपूर्ण ठिकानों पर कब्जा करने या वहां से दुश्मन को हटाने के लिए किया जाता है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









