
'फिलिस्तीनी केफिया हटाओ या सऊदी से बाहर जाओ...' अरब फिल्ममेकर्स के साथ दुर्व्यवहार! छिड़ा विवाद
AajTak
सऊदी अरब को फिलिस्तीनी राष्ट्र का पुरजोर समर्थक माना जाता है लेकिन उसने हाल ही में एक फिल्म फेस्टिवल में फिलिस्तीनी राष्ट्र के प्रतीक केफिया पर प्रतिबंध लगा दिया. इसे लेकर अब विवाद खड़ा हो गया है.
सऊदी अरब ने हाल ही में रेड सी फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया था जिसे लेकर अब विवाद खड़ा हो गया है. दरअसल, फिल्म फेस्टिवल में फिलिस्तीनी राष्ट्र का प्रतीक माने जाने वाले केफिया स्कार्फ पर प्रतिबंध लगा दिया गया था. फेस्टिवल में कई फिलिस्तीनी, अरब फिल्ममेकर्स और लेखक शामिल हुए थे जिन्हें केफिया पहनकर इवेंट के अंदर जाने से रोक दिया गया.
अब उन फिल्ममेकर्स ने केफिया के कारण अपने साथ हुए दुर्व्यवहार का जिक्र किया है. उनका कहना है कि उन्हें केफिया पहनकर अंदर जाने से रोका गया और जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उनसे इवेंट और सऊदी अरब छोड़कर जाने के लिए कह दिया गया.
रेड सी फिल्म फेस्टिवल का आयोजन सऊदी अरब के जेद्दा शहर में किया गया था जो 30 नवंबर से 9 दिसंबर तक किया चला. यह फिल्म फेस्टिवल मध्य-पूर्व और उत्तरी अफ्रीका का सबसे बड़ा फिल्म फेस्टिवल है. फिल्म फेस्टिवल में अरब और अफ्रीकन फिल्ममेकर्स बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं.
इस फिल्म फेस्टिवल में फिलिस्तीनी फिल्ममेकर फराह नबुलसी की पहली फिल्म 'द टीच'र को ज्यूरी प्राइज मिला. फिल्म के एक्टर सालेह बकरी को फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला. फिलिस्तीनी सिनेमा को फेस्टिवल में सराहना तो मिली लेकिन इसके कलाकारों के साथ जो व्यवहार हुआ, इससे वो बेहद निराश हैं.
'सऊदी अरब का केफिया पर प्रतिबंध लगाना हैरान करने वाला'
फिल्म फेस्टिवल में शामिल कुछ फिलिस्तीनी और अरब फिल्ममेकर्स, लेखकों और एक्टर्स ने सुरक्षा की नजरिए से नाम न बताने की शर्त पर ब्रिटेन स्थित अखबार मिडिल ईस्ट आई से बात की है. उनका कहना है कि केफिया फिलिस्तीन की आजादी की प्रतीक है और सऊदी अरब का इस पर प्रतिबंध लगाना उन्हें हैरत में डालता है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









