
फिर होगी पंचायत! सीजन 4 की रिलीज डेट का ऐलान, प्रधानजी को गोली किसने मारी? मिलेगा जवाब
AajTak
पंचायत 4 का ऐलान करते हुए प्राइम वीडियो के इंस्टा पेज पर मजेदार मीम्स पोस्ट किए गए. क्योंकि सीजन 4 के साथ ही सीरीज, अपने 5 साल भी पूरे कर रहा है. इसलिए इसकी रिलीज डेट भी उसी के तहत रखी गई है. ये देख फैंस बेहद एक्साइटेड हो गए हैं.
फिर होगी पंचायत! फिर देखेगा बिनोद फुलेरा गांव में होने वाली सभी ड्रामेबाजी को...! पंचायत सीरीज के चौथे सीजन का ऐलान जो कर दिया गया है. इस अनाउंसमेंट से फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है. ये सीरीज ऑडियन्स के बीच इतनी फेमस है कि इसका एक अलग फैन बेस है, तो उन्हें निराश न करते हुए मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है.
पंचायत 4 का ऐलान करते हुए प्राइम वीडियो के इंस्टा पेज पर मजेदार मीम्स पोस्ट किए गए. क्योंकि सीजन 4 के साथ ही सीरीज, अपने 5 साल भी पूरे कर रहा है. इसलिए इसकी रिलीज डेट भी उसी के तहत रखी गई है. सीरीज को 2 जुलाई 2025 से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा.
फिर दिल जीत लेगा फुलेरा गांव
प्रधान नीना गुप्ता की फोटो के साथ लिखा गया- पंचायत के 5 साल की पार्टी मिलेगी ना, सचिव जी? दूसरी फोटो में जितेंद्र की फोटो पर लिखा गया- MBA से पहले पंचायत के 5 साल हो गए. एक और तस्वीर में रघुबीर यादव और फैजल मलिक के साथ लिखा गया कि पंचायत के 5 साल की पार्टी के लिए फंड चाहिए. वहीं अशोक और दुर्गेश की फोटो के साथ कहा गया कि देख रहा है बिनोद कैसे मेरी आवाज में ये पोस्ट पढ़ा जा रहा है. तो चंदन रॉय कहते हैं- कुंडली मिले ना मिले पंचायत के 5 साल की पार्टी मिलना जरूरी है. सुनीता और दुर्गेश कहते हैं- करते रहिए कमेंट कमेंट, अल्हुआ कमेंट.
फिर आखिरी फोटो के साथ बताया गया कि 5 साल की पंचायत फिर एक बार जुलाई 2 को आ रही है. इस पोस्ट पर कमेंट कर लोग अपना एक्साइटमेंट तो शो करते दिखे ही, पर साथ ही पिछले सीजन के साथ छूटे सवाल भी पूछते दिखे.
पांच साल से दर्शकों के दिल में काबिज पंचायत

मनोरंजन की दुनिया में मंगलवार, 17 मार्च का दिन रोमांच के साथ-साथ विवादों भरा भी रहा. इस दिन सारा अली खान को लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के अध्यक्ष ने अजब-गजब बयान दिया. दूसरी तरफ अक्षय कुमार को लेकर बड़ी खबर सामने आई. फिल्म रैप में जानिए, बॉलीवुड, टीवी, साउथ सिनेमा समेत एंटरटेनमेंट की बड़ी खबरें.

19 अप्रैल से उत्तराखंड की चारधाम यात्रा शुरू हो रही है. इसे लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हुई है. ऐसे में बीकेटीसी अध्यक्ष का एक बयान वायरल हो गया है. इसमें उन्होंने कहा कि एक्ट्रेस सारा अली खान को मंदिर में दर्शन के लिए अपने सनातनी होने का प्रमाण देना होगा.

महाकुंभ 2025 से वायरल हुईं मोनालिसा ने 11 मार्च को केरल के रहने वाले मुस्लिम शख्स फरमान खान से शादी कर ली थी. उन्होंने पहले रजिस्टर मैरिज की और फिर मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों से शादी रचाई. इसके बाद से हंगामा मचा हुआ है. डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने इसे लव जिहाद बताया था. अब वो पुलिस के पास पहुंचे हैं.










