
फिर वायरल हो रहा मेट्रो में टॉयलेट करने वाले शख्स का वीडियो, क्या है इसकी सच्चाई
AajTak
मेट्रो में सफर करते एक बुजुर्ग का वीडियो वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि शख्स ट्रेन में टॉयलेट कर रहा है और यह घटना हाल की है.जब इस वीडियो की पड़ताल की गई तो पता चला कि ये वीडियो काफी पुराना है. साथ ही यह दिल्ली मेट्रो का है या नहीं इसकी भी पुष्टि नहीं होती है. वीडियो देखकर यह भी नहीं कहा जा सकता कि बुजुर्ग ट्रेन में टॉयलेट कर रहा है. यह वीडियो पहले भी कई बार वायरल हो चुका है.
इन दिनों एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें एक बुजुर्ग को दिल्ली मेट्रो ट्रेन के अंदर टॉयलेट करता हुआ दिखाया जा रहा है. वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि यह घटना हाल की है. जबकि, 2017 में भी यह वीडियो लखनऊ मेट्रो से जोड़कर वायरल किया गया था. ऐसे में इस वायरल वीडियो को हाल की घटना बताने का दावा पूरी तरह से सही नहीं है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @tanmoyofc नाम के एक हैंडल से दो दिन पहले यह वीडियो फिर से शेयर किया गया है. इसके बाद से इसे लाखों लोग देख चुके हैं. इसमें एक आदमी दो डिब्बों के बीच जंक्शन पर बैठा हुआ दिखाई दे रहा है. वीडियो शेयर करने वाले ने दावा किया है कि यह घटना दिल्ली मेट्रो की है और वह शख्स ट्रेन में टॉयलेट कर रहा है.
कई साल पहले भी वायरल हुआ था ये वीडियो जब इस वायरल वीडियो की छानबीन की गई तो पता चला कि ठीक यही वीडियो 2017 में भी वायरल हुआ था. उस वक्त जब कुछ दिनों पहले ही लखनऊ मेट्रो की शुरुआत हुई थी. तब इसे लखनऊ मेट्रो की घटना बताकर वीडियो को वायरल किया गया था. जबकि, कुछ सालों बाद फिर से ये वीडियो 2022 में अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हुआ.
वीडियो में किए गए दावों की सच्चाई की नहीं हो पाई पुष्टि ऐसे में यह वायरल वीडियो कब का और कहां का है और क्या सच में ट्रेन में डिब्बों के बीच बैठा शख्स टॉयलेट कर रहा है, इस बात की पुष्टि नहीं होती है. क्योंकि इसे हाल-फिलहाल की घटना बताकर एक बार फिर से वायरल किया जा रहा है, जो एक पुराना वीडियो है और इसके ओरिजनल स्रोत की पुष्टि नहीं होने से इस घटना को दिल्ली मेट्रो की घटना होने का दावा भी नहीं किया जा सकता है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












