
फिर एलन मस्क के ट्वीट से बिटक्वाइन धड़ाम, दो घंटे में 17% तक टूटा
AajTak
एक बार फिर टेस्ला चीफ एलन मस्क (Elon Musk) के ट्वीट से बिटक्वाइन में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है. एलन मस्क एक ने ट्वीट किया और उसके दो घंटे के भीतर बिटक्वाइन की कीमत 54,819 डॉलर से घटकर 45,700 डॉलर हो गई है.
एक बार फिर टेस्ला चीफ एलन मस्क (Elon Musk) के ट्वीट से बिटक्वाइन में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है. एलन मस्क एक ने ट्वीट किया और उसके दो घंटे के भीतर बिटक्वाइन की कीमत 54,819 डॉलर से घटकर 45,700 डॉलर हो गई है. (Photo: File) दरअसल, एलन मस्क ने ट्वीट में लिखा है कि उनकी कंपनी टेस्ला वाहन खरीदारों से अब बिटक्वाइन नहीं लेगा. उन्होंने जलवायु चिंताओं के कारण बिटक्वाइन लेने से मना कर दिया है. जिसके बाद Bitcoin की कीमत 17 फीसदी तक गिर गई. जो 1 मार्च के बाद से अब तक की इसकी सबसे कम कीमत है. (Photo: File) एलन मस्क ने ट्वीट में लिखा, 'हम बिटक्वाइन माइनिंग और लेनदेन के लिए जीवाश्म ईंधन के तेजी से बढ़ते उपयोग के बारे में चिंतित हैं, विशेष रूप से कोयला, जिसमें किसी भी ईंधन के मुकाबले सबसे खराब उत्सर्जन है.' (Photo: File)
आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











