
फिरोजाबाद: नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास करने वाला आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
AajTak
फिरोजाबाद के रसूलपुर में 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले संतोष को ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी पर पॉक्सो एक्ट व बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज हुआ है. उसके पास से अवैध हथियार भी मिले हैं.
फिरोजाबाद के थाना रसूलपुर में एक दिल दहला देन वाला मामला सामने आया है. यहां 7 साल की बालिका के साथ दुष्कर्म की कोशिश का मामला दर्ज हुआ. घटना के बाद आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस ने जब उसे पकड़ने की कोशिश की, तो उसने फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैरे में लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा. पुलिस ने उस पकड़ कर अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है.
यह मुठभेड़ थाना रसूलपुर क्षेत्र के फतेहाबाद रोड स्थित जंगलों में हुई. पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान संतोष, निवासी ओमनगर कॉलोनी, थाना लाइनपार, फिरोजाबाद के रूप में हुई है. आरोपी ने बीते दिनों एक सात वर्षीय बच्ची को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था. पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर थाना रसूलपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 75 बीएनएस एवं 9एम/10 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देश में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो विशेष टीमों का गठन किया गया था, जिनमें मिशन शक्ति टीम भी शामिल रही.
पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी फतेहाबाद रोड के जंगलों में छिपा हुआ है. सूचना पर पुलिस और मिशन शक्ति टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की. पुलिस को देखते ही आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी. आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई और उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। घायल आरोपी को जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां वह पुलिस अभिरक्षा में है.
एएसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि थाना रसूलपुर का मामला है. आरोपी संतोष ने 7 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था. परिजनों की तहरीर पर उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दो टीमों का गठन किया गया था. सूचना मिली कि आरोपी जंगलों में छिपा है. पुलिस को देखते ही उसने फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी. आरोपी को ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है, जहां वह पुलिस अभिरक्षा में है.

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









