
फिजिकल एजुकेशन टीचर ने छात्रों के साथ की मारपीट.... Video वायरल होने पर आरोपी सस्पेंड
AajTak
तमिलनाडु के सलेम जिले में एक फिजिकल एजुकेशन टीचर (Physical Education teacher) ने छात्रों के साथ मारपीट की. इस घटाना का वीडियो भी सामने आया है. वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद संगागिरी जिला शिक्षा अधिकारी ने मामले की जांच की और अन्नामलाई को पूरी जांच लंबित रहने तक सस्पेंड कर दिया.
तमिलनाडु के सलेम जिले में एक फिजिकल एजुकेशन टीचर (Physical Education teacher) ने छात्रों के साथ मारपीट की. इस घटाना का वीडियो भी सामने आया है. वहीं, आनन-फानन में घायल छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. वीडियो वायरल होने के बाद संगागिरी जिला शिक्षा अधिकारी ने मामले की जांच की और आरोपी टीचर को सस्पेंड कर दिया.
दरअसल, आरोपी अन्नामलाई मेट्टूर के एक स्कूल में फिजिकल एजुकेशन टीचर (Physical Education teacher) के रूप में कार्यरत हैं. अन्नामलाई ने स्कूल की फुटबॉल टीम को पीटा, क्योंकि वह उनके प्रदर्शन से खुश नहीं थे. वीडियो में अन्नामलाई छात्रों को थप्पड़ मारते, लात मारते, उनमें से कई के बाल पकड़ते और उन्हें धमकाते हुए देखे गए.
ये भी पढ़ें- तमिलनाडु: पेरुक्कु उत्सव के दौरान टला बड़ा हादसा, अचानक से लटकने लगा झूला, सवार लोगों की सांसें अटकी
अन्नामलाई छात्रों से मारपीट करते हुए कैमरे में कैद हो गए. वीडियो वायरल होने के बाद संगागिरी जिला शिक्षा अधिकारी ने मामले की जांच की और अन्नामलाई को पूरी जांच लंबित रहने तक सस्पेंड कर दिया.
ISIS भर्ती मामले में 4 लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल
वहीं, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने 6 अगस्त को तमिलनाडु में 2022 के कोयंबटूर मंदिर कार बम विस्फोट मामले में चार आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया. चारों आरोपियों की पहचान जमील बाशा, मोहम्मद हुसैन, इरशाद और सैयद अब्दुर रहमान के रूप में हुई है. उन पर आईपीसी और यूए (पी) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत आरोपपत्र दाखिल किया गया है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







