
फार्ट नहीं रुक रही... सैंडविच खाने के बाद पेट हुआ खराब! दुकानदार पर किया केस
AajTak
शख्स का दावा है कि कई साल से वो अनियमित फार्ट का शिकार है. उसके मुताबिक एक फूड स्टॉल से सैंडविच खाने के बाद उसे फार्ट की दिक्कत शुरू हुई. इसीलिए शख्स ने दुकानदार के खिलाफ केस दर्ज कराया है और 10 लाख हर्जाने की मांग की है. हाल ही में मामले की सुनवाई के दौरान शख्स के वकील ने जज के सामने दलील दी.
एक शख्स पिछले 5 साल तक अपनी फार्ट की समस्या से परेशान रहा. उसका दावा है कि कई साल से वो अनियमित फार्ट का शिकार है. शख्स के मुताबिक एक फूड स्टॉल से सैंडविच खाने के बाद उसे फार्ट की दिक्कत शुरू हुई और सालों तक पेट से अजीब-अजीब आवाज आती रही.
इसीलिए उसने अब दुकानदार के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है और 10 लाख हर्जाने की मांग की है. हाल ही में मामले की सुनवाई के दौरान शख्स के वकील ने जज के सामने दलील दी.
'डेली स्टार' के अनुसार, 46 साल के इस शख्स का नाम टायरोन प्रेड है. टायरोन दिसंबर 2017 में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ ब्रिटेन के बर्मिंघम में क्रिसमस पर मार्केट गए थे. यहां उन्होंने फूड स्टॉल से सैंडविच खरीदकर खाई थी.
टायरोन ने दावा किया कि इसी के बाद से उनका पेट खराब रहने लगा. उनके वकील ने कोर्ट में बताया कि सैंडविच खाने के कुछ देर बाद टायरोन के पेट में दर्द शुरू हुआ, उन्हें तेज बुखार आया और उल्टियां हुईं. टायरोन कई दिन दस्त से परेशान रहे, कमजोरी के चलते उन्हें हफ्तों बिस्तर पर ही बिताने पड़े.
शख्स के पेट में गैस बनने लगी
वकील ने यह भी कहा कि सैंडविच खाने के बाद से टायरोन के पेट में गैस बनने लगी. बार-बार फार्ट की वजह से उन्हें सार्वजनिक रूप से शर्मिंदा होना पड़ता. इतना ही नहीं उनकी रातों की नींद हराम हो गई. वकील रॉबर्ट पार्किन ने कोर्ट को बताया कि बीमारी कम होने के बाद भी टायरोन के पेट में अजीब सी गड़गड़ाहट की आवाजें आती रहीं.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











