
फायरिंग प्रैक्टिस, गोला-बारूद की खरीदारी... डोनाल्ड ट्रंप पर गोली चलाने के लिए हमलावर ने 48 घंटे तक की तैयारी
AajTak
अमेरिका के पेंसिल्वेनिया में रविवार को एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे कि तभी तड़ातड़ गोलियां चलने लगीं. एक गोली ट्रंप के दाहिने कान के ऊपरी हिस्से को छूकर निकली. ट्रंप के कान से खून छलछला उठा, तभी सिक्योरिटी गार्ड्स आए और उन्होंने ट्रंप को चारों तरफ से घेरकर घटनास्थल से निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया. वहीं सीक्रेट सर्विस के ने हमलावर को मौके पर मार गिराया.
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) पर बीते रविवार को पेंसिल्वेनिया में चुनावी सभा के दौरान जानलेवा हमला किया गया था. इस हमले में ट्रंप बाल-बाल बच गए थे. 20 वर्षीय हमलावर को कुछ ही सेकंड बाद मार गिराया गया था. उसकी पहचान थॉमस मैथ्यू क्रूक्स के रूप में हुई है. इस बीच घटना को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है.
दरअसल, वरिष्ठ कानून प्रवर्तन अधिकारियों का हवाला देते हुए CNN ने बताया कि 20 वर्षीय थॉमस मैथ्यू क्रूक्स ने 48 घंटे तक हमले की तैयारी की. उसने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की कोशिश करने से कुछ घंटे पहले ने 50 राउंड बुलेट और एक सीढ़ी खरीदी थी. शुक्रवार को पेंसिलवेनिया के बटलर में ट्रंप की रैली से एक दिन पहले हमलावर अपने गृहनगर बेथेल पार्क में एक शूटिंग रेंज में गया था. उसने रेंज में फायरिंग का अभ्यास किया, जहां वह एक सदस्य के रूप में सूचीबद्ध भी है.
दुकान से खरीदा गोला-बारूद
रिपोर्ट के मुताबिक अगली सुबह वह पांच फ़ीट की सीढ़ी खरीदने के लिए होम डिपो गया, और फिर बुलेट खरीदने के लिए एक स्थानीय बंदूक की दुकान पर गया. जांचकर्ताओं ने कहा कि शूटिंग में इस्तेमाल की गई राइफल को क्रूक्स के पिता ने 2013 में कानूनी तौर पर खरीदा था. बाद में शाम को क्रूक्स ने अपनी कार को लगभग एक घंटे उत्तर में बटलर तक पहुंचाया, जहां वह ट्रंप की रैली में हज़ारों लोगों के साथ शामिल हुआ. उसने कार को कार्यक्रम के बाहर पार्क किया और ट्रंक में एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस छिपाकर रखा, जिसे उसके पास मौजूद एक ट्रांसमीटर से जोड़ा गया था.
खरीदी हुई सीढ़ी से बिल्डिंग पर चढ़ा था हमलावर
उसने खरीदी गई सीढ़ी का इस्तेमाल पास की एक बिल्डिंग पर चढ़ने के लिए किया और फिर ट्रंप और उपस्थित लोगों पर गोलियां चला दीं. गोली चलने के कुछ ही पल बाद उसे सीक्रेट सर्विस के स्नाइपर्स ने मार गिराया. FBI जांच कर रही है कि क्या क्रूक्स किसी हिंसक चरमपंथी विचारधारा से प्रेरित था या उसके साथ कोई सह-षड्यंत्रकारी था. अब तक, उनका कहना है कि ऐसा लगता है कि उसने अकेले ही काम किया.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









