
फाइव स्टार होटल, हेलिकॉप्टर राइड... कंगाली से जूझ रहे पाक में मुनीर के श्रीलंका दौरे की खूब चर्चा
AajTak
पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर इस महीने श्रीलंका जाने वाले हैं. बताया जा रहा है कि उनका श्रीलंका दौरा बेहद ही शाही होने वाला है जिसमें वो प्राइवेट जेट से जाएंगे और हेलिकॉप्टर से श्रीलंका घूमेंगे. खस्ताहाल पाकिस्तान के लोग अपनी आर्मी चीफ के इस दौरे पर नाराजगी जता रहे हैं.
पाकिस्तान के लोग जहां कंगाली से जूझ रहे हैं और शहबाज शरीफ सरकार पैसों के लिए कभी अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) तो कभी चीन जैसे देशों के आगे हाथ फैला रही है, वहीं, देश के आर्मी चीफ आसिम मुनीर एक अलग ही आलीशान सी दुनिया में जी रहे हैं. मुनीर 20-24 जुलाई के बीच श्रीलंका के दौरे पर जा रहे हैं जो उनकी डिप्लोमैटिक यात्रा कम और टैक्सपेयर्स के पैसों पर शाही छुट्टी ज्यादा लग रही है.
मुनीर का आगामी विदेश दौरा बेहद आलीशान होने वाला है जिसमें वो स्पेशल एयरक्राफ्ट से श्रीलंका जाएंगे. श्रीलंका दौरे में वो बाइक एस्कॉर्ट्स का आनंद लेंगे, लग्जरी शहरों के दौरे पर निकलेंगे. मुनीर श्रीलंका में पर्यटन का भी आनंद लेंगे और इसके लिए वो गाड़ियों से नहीं बल्कि कई हेलिकॉप्टर्स का इस्तेमाल करेंगे. वो श्रीलंका के फेमस सिगिरिया रॉक किले और एडम्स पीक को देखने हेलिकॉप्टर से जाएंगे.
पाकिस्तान गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है, जहां विदेशी कर्ज 133 अरब डॉलर से अधिक हो चुका है और महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है. पाकिस्तानियों को सब्सिडी वाला आटा तक मुश्किल से मिल रहा है ऐसे में आसिम मुनीर की लैविश यात्रा को लेकर सवाल उठना वाजिब है.
माना जा रहा है कि मुनीर यात्रा के दौरान कोलंबो के सबसे लग्जरी फाइव स्टार होटलों में रुकेंगे. विडंबना ये है कि जो पाकिस्तान अपने मंत्रियों को इस तरह के लैविश दौरों की इजाजत नहीं देता वो अपनी आर्मी चीफ पर भर-भर के पैसे लूटा रहा है.
मंत्रियों के विदेश दौरे पर रोक लेकिन मुनीर के लिए खुला खजाना
पाकिस्तान की सरकार ने कर्ज को देखते हुए अपने कैबिनेट मंत्रियों के आधिकारिक विदेश दौरों पर रोक लगा दी है. मंत्रियों के लग्जरी होटल्स में ठहरने और गैर-जरूरी खर्चों पर भी रोक लगा दी गई है. लेकिन पाकिस्तान के ये नियम उसके आर्मी चीफ आसिम मुनीर पर लागू नहीं होते क्योंकि माना जाता है कि अप्रत्यक्ष तौर पर वही पाकिस्तान की सरकार चला रहे हैं.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









