
फर्जी निकली बम की धमकी, 15 घंटे की जांच के बाद जामनगर से गोवा पहुंचा रूसी विमान
AajTak
मॉस्को से गोवा आ रही फ्लाइट आखिरकार 15 घंटे बाद गोवा लैंड कर चुकी है. जामनगर में बम की सूचना के बाद इसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी. जामनगर एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों और क्रू मेंबर ने लाउंज में रात बिताई. बाद में सुरक्षाकर्मियों ने विमान और यात्रियों के सामान की गहन जांच की पर कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला.
मॉस्को से गोवा आ रही फ्लाइट आखिरकार 15 घंटे बाद अपने डेस्टिनेशन पर पहुंच गई है. सोमवार को फ्लाइट ने मॉस्को से गोवा के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन जामनगर में बम की सूचना के बाद इसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. अब फ्लाइट गोवा एयरपोर्ट पर लैंड कर चुकी है. न्यूज एजेंसी के मुताबिक, 236 यात्रियों और आठ क्रू मेंबर टीम के सदस्यों के साथ मास्को से गोवा फ्लाइट को बम की धमकी के बाद सोमवार रात जामनगर हवाईअड्डे पर उतार दिया गया.
लाउंज में कटी रात जामनगर एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों और क्रू मेंबर ने लाउंज में रात बिताई. बाद में सुरक्षाकर्मियों ने विमान और यात्रियों के सामान की गहन जांच की पर कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला.
2.39 बजे गोवा एयरपोर्ट पर लैंडिंग आपात स्थिति में उतरने के 15 घंटे से अधिक समय बाद मंगलवार को दोपहर करीब 1 बजकर 20 मिनट पर सभी यात्रियों और क्रू मेंबर दल के सदस्यों को लेकर विमान ने जामनगर हवाईअड्डे से उड़ान भरा और दोपहर 2.39 बजे गोवा के डाबोलिम हवाईअड्डे पर लैंड कर गया.
जामनगर के पुलिस अधीक्षक प्रेमसुख डेलू ने बताया कि राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) और जामनगर पुलिस की टीमों ने मंगलवार सुबह विमान की जांच पूरी कर ली और कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली.
आधी रात पहुंची NSG टीम स्थानीय पुलिस के बम निरोधक दस्ते ने सोमवार रात विमान की जांच शुरू की. बाद में आधी रात के करीब अहमदाबाद से पहली एनएसजी टीम पहुंची. डेलू ने कहा कि एनएसजी की एक और टीम दिल्ली से तड़के करीब तीन बजे पहुंची.
इससे पहले जामनगर के कलेक्टर सौरभ पारधी ने बताया कि जामनगर एयरफाॅर्स बेस ने हमें बम की धमकी के बारे में सूचित किया. शायद, यह धमकी गोवा एटीसी (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) को मिली थी. तलाशी पूरी कर ली गई है और कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







