
फर्जी दूतावास, फर्जी राजदूत, विदेश मंत्रालय की मुहर... गाजियाबाद की आलीशान कोठी में छापा पड़ा तो खुला बड़ा राज
AajTak
गाजियाबाद की एक आलीशान कोठी में फर्जी ‘दूतावास’ चल रहा था. यूपी एसटीएफ ने इस पूरे मामले का भंडाफोड़ किया है. इस दौरान जो आरोपी पकड़ा गया है, वो खुद को कई देशों का ‘राजदूत’ बताता था. उसने लग्जरी गाड़ियों पर डिप्लोमैटिक नंबर प्लेट और विदेश मंत्रालय की मुहर वाले फर्जी दस्तावेज तैयार कर रखे थे. जब यूपी STF ने छापा मारा तो पूरा खेल सामने आ गया.
गाजियाबाद की एक पॉश कॉलोनी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूपी एसटीएफ (नोएडा यूनिट) ने एक आलीशान कोठी पर छापा मारा. इस छापे में एक ऐसा फर्जी दूतावास पकड़ा गया, जिसे देखकर खुद अफसर भी चौंक गए. गिरफ्तार किए गए शख्स का नाम हर्ष वर्धन जैन है, जो कविनगर, गाजियाबाद का रहने वाला है.
हैरान करने वाली बात यह है कि आरोपी हर्षवर्धन खुद को West Arctica, Saborga, Poulvia और Lodonia जैसे काल्पनिक या माइक्रो-नेशन्स के राजदूत (Ambassador) बताकर कई सालों से एक फर्जी दूतावास चला रहा था. यूपी एसटीएफ की जांच में सामने आया है कि आरोपी ने कविनगर गाजियाबाद में एक कोठी किराए पर ले रखी थी, वहां West Arctica Embassy के नाम से फर्जी दूतावास खोल रखा था.
यहां देखें Video
आरोपी के पास से चार डिप्लोमैटिक नंबर प्लेट लगी लग्जरी गाड़ियां, 12 फर्जी डिप्लोमैटिक पासपोर्ट और विदेश मंत्रालय की नकली मुहरें बरामद की गई हैं. यही नहीं, उसके पास 34 अलग-अलग विदेशी कंपनियों और देशों की मोहरें, फर्जी प्रेस कार्ड, पैन कार्ड और करीब 44.7 लाख रुपये कैश मिले हैं. इसके अलावा कई फॉरेन करेंसी और कुल 18 डिप्लोमैटिक नंबर प्लेट भी बरामद की गईं.
यह भी पढ़ें: हवाला से जमीन का सौदा और फर्जी गिफ्ट डीड... नीतू उर्फ नसरीन का तमिलनाडु कनेक्शन आया सामने
आरोपी हर्षवर्धन लोगों को झांसे में लेने के लिए प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और अन्य वीआईपी हस्तियों के साथ मॉर्फ की हुई तस्वीरों का इस्तेमाल करता था. सोशल मीडिया और वेबसाइट्स पर इन्हीं फर्जी फोटोज के जरिए लोगों को बातों में फंसाता था और उन्हें झांसे में लेकर विदेशों में काम दिलाने के नाम पर बड़ी दलाली करता था.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










