
फर्जी था श्रीकांत त्यागी की कार पर लगा विधानसभा पास! पकड़ा गया 'गालीबाज' का झूठ
AajTak
Noida Shrikant Tyagi Case latest update: श्रीकांत ने कार पर विधानसभा पास का फर्जी स्टीकर लगाया था. बताया जा रहा है कि इस मामले में भी श्रीकांत पर पुलिस शिकंजा कसने जा रहा रही है. गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में श्रीकांत ने पुलिस को बताया था कि उसे यह स्टीकर स्वामी प्रसाद मौर्य ने दिया था. वहीं स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि उन्होंने श्रीकांत को कोई पास नहीं दिया था.
नोएडा के 'गालीबाज' नेता श्रीकांत त्यागी की कार पर लगे विधानसभा पास स्टीकर मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है. जांच में पता चला है कि श्रीकांत ने फर्जी स्टीकर लगाया था. बताया जा रहा है कि इस मामले में भी श्रीकांत पर पुलिस शिकंजा कसने जा रहा रही है. इससे पहले श्रीकांत ने गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में बताया था कि उसे यह पास स्वामी प्रसाद मौर्या ने दिलवाया था.
स्वामी प्रसाद मौर्य ने किया इनकार:
श्रीकांत त्यागी को पास देने के मुद्दे पर सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि पिछले 7-8 महीने से कोई पास ही नहीं बना है. मैं तो पिछले कई महीने से मैं विधानसभा गया ही नहीं. उन्होंने कहा कि 11 जुलाई को मैं एमएलसी बना, इसके बाद कोई पास नहीं बना. तो कहां से श्रीकांत त्यागी का पास बन गया. उन्होंने स्पष्ट कहा कि मैंने श्रीकांत त्यागी को कोई पास नहीं दिया. ये भाजपा का झूठ है, तिकड़म है. भाजपा अपनी गलती का ठीकरा मेरे ऊपर फोड़ना चाहती है. श्रीकांत त्यागी से मुलाकात पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि जब मैं बीजेपी में मंत्री था तो वो भाजपा नेता के रूप में मिला था. इसके बाद वह मुझसे कभी नहीं मिला.
मेरठ से हुई गिरफ्तारी:
बता दें कि नोएडा में महिला से बदसलूकी करने वाले गालीबाज श्रीकांत त्यागी को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया था. यूपी पुलिस की 12 टीमें आरोपी की तलाश में तीन राज्यों में लगातार दबिश दे रही थीं. शाम 5 बजे नोएडा पुलिस ने प्रेस कांफ्रेंस करने के बाद देर शाम उसे कोर्ट में पेश किया. जहां कोर्ट ने सुनवाई करते हुए त्यागी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. पुलिस की हिरासत में जाते हुए आरोपी मीडिया के सवालों से बचता रहा.
वहीं महिला से गाली-गलौच करने के आऱोपी त्यागी को गिरफ्तारी गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 3 लाख रुपये का इनाम देने का ऐलान किया गया है. एसीएस होम अवनीश अवस्थी ने 2 लाख रुपए का इनाम देने का ऐलान किया है, जबकि 1 लाख रुपए का इनाम डीजीपी डॉक्टर डीएस चौहान देंगे.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







