
फरीदाबाद में मिला 300 किलो RDX, बड़े हमले की साजिश नाकाम, कश्मीर में पकड़े गए आतंकी डॉक्टर ने खोले राज
AajTak
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हरियाणा के फरीदाबाद से 300 किलो आरडीएक्स, एक एके-47 राइफल और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया है. यह बरामदगी गिरफ्तार डॉक्टर आदिल अहमद राठर की निशानदेही पर की गई.
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हरियाणा के फरीदाबाद से 300 किलो आरडीएक्स, एक एके-47 राइफल और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया है. यह बरामदगी गिरफ्तार डॉक्टर आदिल अहमद राठर की निशानदेही पर की गई.
पुलिस के अनुसार, डॉ. आदिल राठर की गिरफ्तारी के बाद उसकी पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए हैं. इससे पहले कश्मीर घाटी में उसके लॉकर से भी एक AK-47 राइफल और अन्य हथियार बरामद किए गए थे. फिलहाल डॉक्टर आदिल अहमद राठर जम्मू-कश्मीर पुलिस की हिरासत में है और उससे पूछताछ जारी है.
किसने छिपाया हथियारों का जखीरा?
डॉ. आदिल राठर इस समय जम्मू-कश्मीर पुलिस की हिरासत में है. जांच में सामने आया है कि एक और डॉक्टर, डॉ. मुजमिल, जो कश्मीर का रहने वाला है, उसने ही फरीदाबाद में हथियारों और गोला-बारूद का जखीरा छिपा रखा था. दोनों अब जम्मू-कश्मीर पुलिस की हिरासत में हैं, जहां उनसे पूछताछ जारी है.
बड़े आतंकी हमले की साजिश
डॉक्टर आदिल से पूछताछ के दौरान मिले सुरागों के आधार पर जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हरियाणा के फरीदाबाद में बड़ी कार्रवाई की. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 300 किलो आरडीएक्स, एक एके-47 राइफल और भारी मात्रा में कारतूस व अन्य हथियार बरामद किए.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










