
फंड के लिए हैं परेशान! अपनी पॉलिसी के बदले LIC से आसानी से ले सकते हैं सस्ता लोन
AajTak
आपको भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) में अपनी पॉलिसी के बदले लोन मिल सकता है. यही नहीं, यह लोन आसानी से और कम ब्याज दर पर मिलता है.
कोरोना काल में लोग फंड जुटाने के लिए तरह-तरह के विकल्प देख रहे हैं. ऐसे में आपको यह जानकर काफी राहत मिल सकती है कि भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) में अपनी पॉलिसी के बदले लोन मिल सकता है. यही नहीं, यह लोन आसानी से और कम ब्याज दर पर मिलता है. (फाइल फोटो: Getty Images) भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) अपनी बीमा योजनाओं के बदले पर्सनल लोन (Personal Loan) देता है. यह लोन यात्रा, उच्च शिक्षा, मेडिकल इमरजेंसी, शादी, घर की मरम्मत आदि जैसे खर्चों के लिए लिया जा सकता है. पॉलिसी के बदले यह एक सुरक्षित लोन है जहां आपकी बीमा पॉलिसी को सिक्योरिटी के रूप में रखा जाता है यदि आवेदक लोन वापस करने में असमर्थ है, तो LIC बीमा पॉलिसी के मैच्योरिटी या क्लेम राशि से इसकी भरपाई कर सकता है. आप एलआईस की ई-सर्विसेज के द्वारा यह पता कर सकते हैं कि आप कितने लोन के हकदार हैं. यह सुरक्षित लोन होता है, क्योंकि इसमें आपके पॉलिसी डॉक्यूमेंट को जमानत के रूप में रख लिया जाता है. अगर कर्ज लेने वाला लोन चुकाने में नाकाम रहता है तो एलआईसी उसके मैच्योरिटी या क्लेम राशि से इसका पैसा काट लेता है. (फाइल फोटो)
पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











