
पढ़ें क्या हैं 2 नवंबर 2023 की भारत, अमेरिका और दुनिया की बड़ी खबरें
AajTak
2 नवंबर 2023 के दिन अमेरिका, दुनिया और भारत में ये तमाम खबरें सुर्खियों में बनी रहीं. आइए डालते हैं एक नजर...
एंजेलिना जोली ने गाजा पर बमबारी के लिए इजरायल को जिम्मेदार ठहराया है. अमेरिका के रक्षा मंत्री और विदेश मंत्री भारत दौरे पर आएंगे. वहीं, भारत में लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा ने एथिक्स कमेटी की पूछताछ की तुलना चीरहरण से की है.
अमेरिका की 5 बड़ी खबरें...
1. बाइडेन ने गाजा में सीजफायर का समर्थन किया
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने गाजा में कुछ समय के लिए सीजफायर का समर्थन किया है. ताकि गाजा में फंसे सभी अमेरिकी नागरिकों को सुरक्षित वहां से बाहर निकाला जा सके. बाइडेन ने कहा कि मुझे लगता है कि इस जंग को कुछ समय के लिए रोक देना चाहिए. हालांकि, उनका यह बयान व्हाइट हाउस के उस बयान से थोड़ा अलग है, जिसमें कहा गया था कि अमेरिका गाजा में इजरायल के सैन्य ऑपरेशन को लेकर कुछ नहीं कहेगा.
2. अमेरिकी विदेश मंत्री और रक्षा मंत्री आएंगे भारत
अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन जल्द ही भारत दौरे पर रवाना होने वाले हैं. उनका ये दौरा 2+2 मंत्रिस्तरीय वार्ता को लेकर है. अमेरिका के ये दोनों मंत्री इस महीने नई दिल्ली में अपने समकक्ष विदेश मंत्री एस जयशंकर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ वार्ता करेंगे. हालांकि, अभी तक इस दौरे की तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









