
प्लेन में कमोड पर बैठकर सफर करने वाले यात्री ने सुनाई आपबीती, मुंबई-बेंगलुरु फ्लाइट के टॉयलेट का बनाया Video
AajTak
मुंबई से बेंगलुरु जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट में एक यात्री करीब एक घंटे तक टॉयलेट के अंदर फंसा रहा. टॉयलेट के गेट में लगे लॉक में खराबी आ गई थी. अब इस घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि यात्री टॉयलेट को गेट को खोलने की कोशिश करता है, लेकिन गेट नहीं खुला.
मुंबई से बेंगलुरु जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट में एक यात्री गेट का लॉक खराब होने से एक घंटे तक टॉयलेट में फंसा रहा. यात्री ने इस दौरान टॉयलेट का अंदर वीडियो भी बनाया है, जिसमें उसने आपबीती सुनाई है.
बता दें कि यह मामला 16 जनवरी का है. स्पाइसजेट की प्लाइट मुंबई से बेंगलुरु जा रही थी. इसमें एक पैसेंजर मंगलवार की सुबह टॉयलेट के गेट लॉक में खराबी आ जाने के कारण फंस गया. इसके बाद पैसेंजर करीब एक घंटे तक प्लेन के टॉयलेट में ही फंसा रहा.
इस दौरान पूरा टाइम पैसेंजर ने टॉयलेट में कमोड पर बैठकर गुजारा. जब फ्लाइट बेंगलुरु में लैंड हुई, इसके बाद टेक्नीशियन मौके पर आए और उन्होंने गेट का लॉक खोला, तब जाकर पैसेंजर बाहर निकला.
यहां देखें वीडियो
इस घटना को लेकर स्पाइसजेट ने एक बयान जारी कर खेद व्यक्त किया है. स्पाइसजेट ने कहा है कि यात्री को पूरा रिफंड दिया जा रहा है. हमारे केबिन क्रू ने पैसेंजर को इस दौरान सहायता और मदद की.
दरवाजा खोलने में विफल रहने के बाद केबिन क्रू ने बंद बाथरूम के गेट के नीचे से एक नोट सरका दिया, जिसमें यात्री से घबराने की अपील नहीं की गई. नोट में लिखा, सर, हमने गेट खोलने की पूरी कोशिश की. घबराएं नहीं, हम कुछ ही मिनटों में लैंड कर रहे हैं. इसलिए प्लीज कमोड का ढक्कन बंद करें और उस पर बैठें और खुद को सेफ करें. जैसे ही मेन गेट खुलेगा, इंजीनियर आ जाएगा. घबराओ मत.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.










