
प्लास्टिक, कचरा और ऑटो रिक्शा... विदेशी व्लॉगर ने दिखाई पाकिस्तान के पॉश बीच की तस्वीर
AajTak
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें एक विदेशी व्लॉगर पाकिस्तान के एक फेमस बीच पर मौजूद है और अपने कैमरे से वहां के हालात से रूबरू कराता है. वहां फैली गंदगी और लोगों की भीड़ देख वह अपना सिर पकड़ लेता है. चलिए देखते हैं कैसा है पाकिस्तान के समुद्री तट का नजारा.
इन दिनों लोग विदेशों में घूमनें के साथ खूब व्लॉगिंग करते हैं. सोशल मीडिया पर कई ऐसे व्लॉगर एक्टिव हैं जो हमेशा दुनिया के किसी न किसी कोने में मौजूद होते हैं और वहां की असलियत से हमें रूबरू कराते हैं. ऐसे ही एक विदेशी व्लॉगर ने पाकिस्तान के एक पॉश समुद्री बीच का नजारा अपने कैमरे में कैद किया और इसे देखकर वो खुद काफी हैरान था.
इंस्टाग्राम पर @georgebxckley नाम के हैंडल से एक वीडियो शेयर किया गया है. इस वीडियो में पाकिस्तान के एक समुद्री तट की झलक दिखाई गई है. विदेशी पर्यटक पाकिस्तान के इस बीच को अपने कैमरे में कैद करते हुए यहां के हालात के बारे में बताता दिख रहा है.
ऑटो रिक्शा, कुर्सिया, ऊंट और गंदगी काफी ज्यादा भीड़-भाड़ वाले इस बीच को दिखाते हुए वह कहता है कि यह पाकिस्तान का एक पॉश बीच है. इसे देखकर मैं हैरान हूं कि यहां लोग करने क्या आए हैं. फिर वह समुद्र किनारे खड़े ऑटो रिक्शा की कतार, वहां खड़ी फोर व्हीलर और टू व्हीलर गाड़ियों की ओर इशारा करता है. सभी गाड़ियां बेतरतीब तरीके से वहां खड़ी दिखाई देती है.
इस बीच वह समुद्र किनारे खड़ी भीड़ की ओर कैमरा घूमता है और दिखाता है कि यहां ये लोग समुद्र देखने आए हैं. वहां किसी देहाती इलाके में लगने वाले भीड़-भाड़ वाले मेला सा नजारा दिखाई देता है.
बीच पर नंगे पांव चलना हो सकता है खतरनाक इसके साथ ही बीच की गंदगी की ओर इशारा करते हुए वह बताता है कि यहां नंगे पांव चलना कितना खतरनाक है. क्योंकि यहां समुद्र किनारे बालू में सिर्फ कचरा, प्लास्टिक, टूटे बोतल और गंदगी भरी हुई है.
इसके साथ ही बीच पर ऊंट और घोड़े पर सवार स्थानीय लोगों की ओर भी उसका कैमरा जाता है. यहां किसी भी तरह की कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं दिखाई दे रही है. समुद्र की लहरों के साथ काफी कचरा किनारे पर जमा हो रहा है. लोग बिना सोचे-समझे समुद्र में कचरा डाल रहे हैं और गंदगी फैला रहे हैं.

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











