
प्लंबर से हुआ महिला को प्यार, पत्नी को रोकने के लिए पति ने किया ये काम
AajTak
एक महिला ने एक रिलेशनशिप पोर्टल पर एक्सपर्ट से अपनी शादीशुदा जिंदगी के बारे में एक सलाह मांगी है. 43 साल की ये महिला 3 बच्चों की मां है जबकि इसके पति की उम्र 45 साल है. इन दोनों की शादी को 20 साल हो चुके हैं. महिला ने बताया कि वो अब किसी और से प्यार करती है.
एक महिला ने एक रिलेशनशिप पोर्टल पर एक्सपर्ट से अपनी शादीशुदा जिंदगी के बारे में एक सलाह मांगी है. 43 साल की ये महिला 3 बच्चों की मां है जबकि उसके पति की उम्र 45 साल है. इन दोनों की शादी को 20 साल हो चुके हैं. महिला ने लिखा, 'पिछले 10 सालों में मेरे पति ने हमारे रिश्ते को बरकरार रखने के लिए अपनी तरफ से कोई कोशिश नहीं की. मेरे पति बहुत अच्छे हैं लेकिन अब हमारी शादी में कुछ बचा नहीं है. उन्हें लेकर मेरा उत्साह खत्म हो चुका है.' महिला ने लिखा, 'मेरे पति सिर्फ अपने काम और पैसों में व्यस्त रहते हैं और पिछले एक साल में तो उनका रवैया और खराब हो चुका है. वो मेरे साथ वॉक तक पर भी नहीं आते हैं यहां तक कि बच्चों के साथ भी नहीं खेलते हैं. मुझे अब उनसे कोई लगाव नहीं है और मैं किसी और से प्यार करती हूं.'More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












