
प्रेमी की हत्या कर शव के किए 4 टुकड़े, फिर सहेली के घर दफनाया... अब पति-पत्नी अरेस्ट
AajTak
UP News: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में एक महिला ने प्रेमी की हत्या कर उसके शव को अपनी सहेली के घर में दफना दिया. मृतक बिहार का रहने वाला था. इस मामले में पुलिस ने महिला और उसके पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. वहीं घटना में शामिल महिला की सहेली और उसके पति की तलाश अभी भी जारी है.
Pratapgarh News: प्रतापगढ़ की एक महिला की करतूत से उत्तर प्रदेश, बिहार और हरियाणा की पुलिस हैरान है. जिले के फतनपुर थाना क्षेत्र के सुवंसा निवासी विनोद और उसकी पत्नी पुष्पा हरियाणा के गुरुग्राम में एक निजी कंपनी में काम करते थे. वहां पुष्पा का बिहार के मुनियारी डेम निवासी शिवनाथ (45) से प्रेम प्रसंग चल रहा था. पुष्पा शिवनाथ से पीछा छुड़ाना चाहती थी.
एक महीने पहले पुष्पा कंपनी से छुट्टी लेकर घर चली आई और कुछ दिनों बाद प्रेमी शिवनाथ भी सुवंसा आ गया. पुष्पा ने उसे अपनी सहेली पूनम के घर ठहराया. पुष्पा ने अपने पति विनोद, सहेली पूनम और उसके पति चिंतामणि की मदद से शिवनाथ की गला रेतकर हत्या कर दी. फिर शव के तीन टुकड़े कर पूनम के घर के पीछे दफना दिया.
घटना को अंजाम देने के बाद विनोद और पुष्पा फिर से गुरुग्राम नौकरी करने चले गये. शिवनाथ के गायब होने पर बिहार से उसके परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की. एक सप्ताह पहले हरियाणा के सतर थाने की पुलिस ने पुष्पा को हिरासत में लेकर पूछताछ की. इसमें वह टूट गई और हत्या की बात स्वीकार कर ली.
हरियाणा के सतर थाने की पुलिस पुष्पा को लेकर फतनपुर पहुंची. मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में स्थानीय पुलिस ने पूनम के घर में दफनाए गए शिवनाथ का शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने पूनम के घर से ही हत्या में प्रयुक्त बांका भी बरामद कर लिया. वहीं मृतक के बेटे का आरोप है पिता को कई टुकड़े में काट कर हत्या कर दी गई. मृतक को पुष्पा ने फंसा लिया गया था. उनसे कई हजार रुपये भी लिए थे. शादी के बहाने घर बुला कर पिता शिवनाथ की पुष्पा ने हत्या कर दी.
मामले को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश सिंह ने बताया कि हत्यारोपी पुष्पा और उसके पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. वहीं घटना में शामिल पूनम और चिंतामणि फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







