
प्रेमिका के लिए फौजी ने पत्नी की सुपारी दी, सास से उधार लिए 10 लाख! हुआ ये अंजाम
AajTak
फौजी शख्स ने शूटर्स से वादा किया था कि अगर हमले में उसकी पत्नी बच भी गई तब भी वो उन्हें आधी रकम देगा. यानी हर हाल में वो पत्नी पर अटैक करवाना चाहता था. एक दिन शूटर्स ने उसकी पत्नी पर घात लगाकर हमला कर दिया. उस वक्त महिला अपनी बेटी के साथ थी. शूटर्स ने उसके ऊपर एक के बाद एक चार गोलियां चलाईं.
एक शख्स ने अपनी पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए खतरनाक साजिश रची. वो प्रेमिका के साथ शिफ्ट होना चाहता था. ऐसे में उसने पत्नी को मारने के लिए 10 लाख रुपये में चार शूटर्स हायर किए. शूटर्स ने उसकी पत्नी को गोली भी मारी लेकिन वो बच गई. इसके बाद क्या हुआ आइए जानते हैं.
दरअसल, ये मामला इंडोनेशिया का है, जहां एक शख्स ने प्रेमिका के लिए अपनी पत्नी को खत्म करने की योजना बनाई. वो शख्स एक सैनिक था. उसने 10 लाख रुपये में चार शूटर्स को अपनी पत्नी की सुपारी दे दी. सुपारी के लिए पैसे उसने बहाने से अपनी ही सास से लिए थे.
'द मिरर' के मुताबिक, शख्स ने शूटर्स से वादा किया था कि अगर हमले में पत्नी बच भी गई तब भी वो उन्हें आधी रकम देगा. यानी हर हाल में वो पत्नी पर अटैक करवाना चाहता था.
शूटर्स ने एक के बाद एक चार गोलियां चलाईं
और एक दिन वो समय आ गया, जब शूटर्स ने उसकी पत्नी पर घात लगाकर हमला किया. उस वक्त महिला अपनी बेटी के साथ थी. शूटर्स ने उसके ऊपर एक के बाद एक चार गोलियां चलाईं. गोली लगने के बाद महिला घायल हो गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. गनीमत रही कि उसकी जान बच गई.
ये वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई और पुलिस इसी के आधार पर जांच में जुट गई. बाद में चारों शूटर्स पकड़ लिए गए. उनके बयानों के आधार पर महिला के पति की तलाश शुरू हुई, लेकिन वो नहीं मिला.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.











