
प्रेमिका के ब्रेकअप से नाराज प्रेमी ने सोशल मीडिया पर कर दी ऐसी 'अश्लील हरकत'
AajTak
ओडिशा के जाजपुर जिले में एक 30 वर्षीय व्यक्ति को एक महिला के कई फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाने और उसकी अश्लील तस्वीरें अपलोड करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. आरोपी इन अकाउंट्स पर महिला के बारे में अपमानजनक टिप्पणी भी पोस्ट किया करता था.
ओडिशा के जाजपुर जिले में एक 30 वर्षीय व्यक्ति को एक महिला के कई फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाने और उसकी अश्लील तस्वीरें अपलोड करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. आरोपी इन अकाउंट्स पर महिला के बारे में अपमानजनक टिप्पणी भी पोस्ट किया करता था. आरोपी की पहचान नरसिंहपुर गांव निवासी संतोष कुमार साहू के रूप में हुई है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.
आरोपी संतोष कुमार साहू ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया है कि करीब दो साल पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए उसकी महिला से दोस्ती हुई थी. वे फोन पर बात करते थे. कुछ दिनों बाद उनकी दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गई. वे सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे से जुड़े रहते थे. लेकिन महिला ने पिछले महीने आरोपी से अपना संबंध तोड़ लिए. उसका फोन उठाना भी बंद कर दिया.
धर्मशाला थाना प्रभारी टी के नायक ने बताया, "ब्रेक-अप का बदला लेने के लिए आरोपी ने पीड़िता की तस्वीरें उसके सोशल मीडिया अकाउंट से डाउनलोड कर ली. इसके बाद उसके नाम से कई फर्जी अकाउंट बनाए और उन पर उसके खिलाफ अश्लील वीडियो, तस्वीरें और मैसेज पोस्ट करने लगा. इतना ही नहीं पीड़िता के परिचितों को भी इस तरह के मैसेज भेजे. इसके बाद पीड़िता को जानकारी मिली.
थाना प्रभारी ने बताया कि सोमवार को पीड़ित महिला ने धर्मशाला थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. उसकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी. जांच के दौरान पुलिस ने फर्जी अकाउंट को संचालित करने के लिए इस्तेमाल किए गए विवरण और आईपी एड्रेस प्राप्त कर लिए.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सूचना के आधार पर अकाउंट को संचालित करने के लिए इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन की लोकेशन साहू के पास पाई गई. इसके बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए एक पुलिस टीम भेजी गई. लोकेशन पर पहुंचने के बाद पुलिस ने देखा कि आरोपी वहां से फरार होने की कोशिश कर रहा है, लेकिन तत्परता के साथ पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







