
प्रेमिका की ट्रिक हुई फेल, कूलर में छिपा था आधी रात को मिलने आया प्रेमी, पकड़ा गया- VIDEO वायरल
AajTak
सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. जिसमें देखा जा सकता है कि प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए आधी रात को उसके पास पहुंच जाता है. फिर उसे प्रेमिका के घर वाले पकड़ लेते हैं.
सबसे छिप छिपाकर मिलने वाले प्रेमी-प्रेमिकाओं के वाकिए आपने कई बार सुने होंगे. ऐसा कई फिल्मों में भी देखने को मिलता है. साथ ही असल जीवन में भी ऐसे किस्से देखने सुनने को मिल जाते हैं. इसी तरह का एक मामला राजस्थान से भी सामने आया है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है. ये वीडियो बेहद हैरान कर देने वाला है. यहां एक शख्स अपनी प्रेमिका से मिलने आधी रात को पहुंचा था. तभी उसे उसके घर वालों ने पकड़ लिया.
शख्स कूलर के अंदर छिपा था. वायरल वीडियो कितना पुराना है और राजस्थान के कौन से शहर का है, ये अभी पता नहीं चल पाया है. ऐसा बताया जा रहा है कि जब प्रेमी रात को अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा, तब घर वालों को उसकी आहट महसूस हुई. घर वालों को लगा कि कोई चोर आ गया है. जिसके बाद वो घर की तलाशी लेने लगे. शख्स के घर में घुसने के बाद गली के कुत्ते भौंकने लगे थे, जिसके कारण सब लोग जाग गए. इसके बाद जब वो तलाशी लेने गए तो उन्हें शक हुआ कि लड़की कुछ छिपा रही है. उन्हें संदेह हुआ कि वो कूलर के भीतर कुछ छिपा रही है. जब देखा गया तो उसमें प्रेमी छिपकर बैठा हुआ था.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वायरल वीडियो से पता चला कि प्रेमी शख्स को प्रेमिका के घर वाले जानते थे. वहीं इस वायरल वीडियो में एक महिला राजस्थानी भाषा में ये बोलते हुए सुनी जा सकती है कि इस शख्स यानी की प्रेमी की पत्नी उसे ढूंढ रही है. इससे मालूम होता है कि वो शादीशुदा है. वहीं परिवार की महिला इन दोनों को खरीखोटी सुनाने लगती है.
वीडियो को सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इस पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने कहा, 'पकड़ा गया.' एक अन्य यूजर ने कहा, 'टेक्निक ही गलत है इतकी ठंड में कूलर में कौन छिपता है.'

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











