प्रेग्नेंसी से अनजान थी महिला, अचानक उड़ती फ्लाइट में दिया बच्चे को जन्म, VIDEO वायरल
AajTak
अमेरिका में एक चौंकाने वाले मामले में एक प्रेग्नेंट महिला की फ्लाइट में ही डिलीवरी हो गई. इस महिला का यहां तक दावा है कि उन्हें पता ही नहीं था कि वे प्रेग्नेंट है. ये फ्लाइट सॉल्ट लेक सिटी से होनोलुलू जा रही थी और एक टिकटॉक वीडियो के बाद ये घटना सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है.
अमेरिका में एक चौंकाने वाले मामले में एक प्रेग्नेंट महिला की फ्लाइट में ही डिलीवरी हो गई. इस महिला का यहां तक दावा है कि उन्हें पता ही नहीं था कि वे प्रेग्नेंट हैं. ये फ्लाइट सॉल्ट लेक सिटी से होनोलुलू जा रही थी और एक टिकटॉक वीडियो के बाद ये घटना सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. (फोटो क्रेडिट: गो फंड मी) डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, लेविनिया मोंगा नाम की इस महिला का बेबी अभी प्रीमेच्योर है. डॉक्टर्स के अनुसार, लेविनिया ने अपनी प्रेग्नेंसी के 26-27 हफ्तों बाद ही इस बच्चे को जन्म दिया है. लेविनिया और उनका बच्चा पूरी तरह से सुरक्षित हैं और फ्लाइट में डिलीवरी के बाद लेविनिया ने सोशल मीडिया पर खुशी भी जताई. (फोटो क्रेडिट: ट्विटर) गौरतलब है कि लेविनिया की डिलीविरी एक टिकटॉक वीडियो के बाद वायरल होने लगी थी. इस वीडियो को जूलिया हैंसन नाम की महिला ने बनाया था. अमेरिका की जूलिया ने इस वीडियो में कहा कि उन्हें भी पहले विश्वास नहीं हुआ कि आखिर एक गर्भवती महिला को फ्लाइट में कैसे जाने दिया गया. (फोटो क्रेडिट: juliabernice/टिकटॉक)
Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










